BJP मप्र के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के पहले मालू और शर्मा का भी हो चुका हार्ट अटैक से निधन

Sanjay Gupta | Apr 30, 2025, 18:35 IST
Share
Before BJP MP spokesperson Saluja
Before BJP MP spokesperson Saluja

वह दोपहर तीन बजकर पांच मिनट इंदौर में अपने खंडवा रोड स्थित घर पहुंचे और फिर थोड़ी देर में बेहोश गए। पास के गौरव अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

MP NEWS: बीजेपी के प्रवक्ता और सौम्य नेता के रूप में पहचान रखने वाले सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा का बुधवार ( 30 अप्रैल) दोपहर निधन हो गया। निधन की वजह सिवियर हार्ट अटैक रहा, जिसने संभलने का भी मौका नहीं दिया। इसके पहले यह घटना बीजेपी के इंदौर में रहने वाले दो और प्रवक्ता, वरिष्ठ नेताओं के साथ हो चुकी है।

गोविंद मालू- 8 मई 2024

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी गोविंद मालू का इसी तरह अचानक 8 मई 224 का निधन हो गया था। वह रात को घर पर डिनर करने के बाद आराम कर रहे थे और तभी साईलेंट अटैक गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। संभलने का भी मौका नहीं मिला। मालू की छवि भी एक सौम्य नेता की रही है। लेकिन पार्टी से कभी अच्छे पद नहीं मिले, वह खनिज विभाग निगम में ही उपाध्यक्ष पद पर रहे।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का आकस्मिक निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

उमेश शर्मा- 11 सितंबर 2022

बीजेपी के एक और धाकड़ प्रवक्ता और अपने धाराप्रवाह भाषण के लिए पहचान रखने वाले उमेश शर्मा का 11 सितंबर 2022 को निधन हो गया था। वजह थी हार्ट अटैक। पहले इनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन इन्हें समय पर राबर्ट नर्सिंग होम अस्पताल लेकर पहुंच गए थे और वहां यह ठीक हुए, लेकिन जब डॉक्टर इन्हें डिस्चार्ज कर ही रहे थे तभी बाथरूम में गए और वहां गिरे और हार्ट अटैक से मौत हो गई। शर्मा बीजेपी और हिंदुत्व के लिए हमेशा आगे रहे, लेकिन पार्टी से उन्हें कभी पद नहीं मिले, ना उन्हें नगराध्यक्ष बनाया गया और ना ही किसी बोर्ड, आयोग में पद दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी

ये खबर भी पढ़िए... एमपी की कांग्रेस नेत्रियों को आ रहे फेक कॉल्स, की अभद्र बात, पार्टी ने जारी किया अलर्ट!

और अब नरेंद्र सलूजा- 30 अप्रैल 2025

और अब अचानक सरकार नरेंद्र सिंह सलूजा की खबर आ गई। दो दिन से वह सीहोर में मित्र गुरमीत टुटेजा की बेटी की शादी के लिए सीहोर के ग्रेसियस रिसोर्ट में थे। रात में सभी से मिले। सुबह तबीयत ठीक नहीं लगी, लगा की एसिडिटी है तो उन्होंने गोली मंगवाकर खा ली। इस दर्द को उन्होंने नजरअंदाज किया और दोस्तों, परिजनों की सलाह को भी। वह दोपहर तीन बजकर पांच मिनट इंदौर में अपने खंडवा रोड स्थित घर पहुंचे और फिर थोड़ी देर में बेहोश गए। पास के गौरव अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीजेपी के लिए मुखर होकर लड़ने वाला और सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय सरदार अचानक खामोश हो गया।

ये खबर भी पढ़िए... अक्षय तृतीया पर शहनाइयों से गूंजेगा एमपी, आज होंगी 60 हजार से ज्यादा शादियां!

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • नरेंद्र सलूजा
  • उमेश शर्मा
  • गोविंद मालू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि