आस्था या अंधविश्वास : माता को प्रसन्न करने महिला ने चढ़ाई जीभ

Madhav Singh | Updated:
Share
j
j

सतना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंधविश्वास के चलते एक महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी मां को अर्पित कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।

आस्था और अंधविश्वास में लोग पता नहीं क्या-क्या कर गुजरते हैं। नवरात्र के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के सतना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। माता को प्रसन्न करने के लिए एक महिला ने अपनी जीभ काटकर देवी मां के चरणो में चढ़ा दी। इसके बाद महिला मंदिर के पास ही लेट गई। जीभ कटने के बाद अत्यधिक रक्त बहने से महिला बेहोश हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

सतना जिले के चित्रकूट मार्ग पर स्थित मझगवां तालाब के पास देवी मंदिर में सोमवार को एक महिला ने अपनी जीभ काटकर मातारानी के चरणों में अर्पित कर दी। जानकारी लगते ही पुलिस व सामाजिक संस्था के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला के परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं थे।

माता ही जीभ वापस करें

मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। कहने लगे कि अब माता ही जीभ वापस करें। इसी बीच महिला को भी होश आ गया और वह मूर्ति के सामने झूमने लगी। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे।

इंदौर में बाबा बागेश्वर से नहीं मिलने दिया तो महिला ने काट ली नस

महिला को ओढ़ाई लाल चुनरी

जीभ चढ़ाने की बात सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को लाल चुनरी ओढ़ा दी और उसके साथ खुद भी नाचने और झूमने लगे। अंधविश्वास में डूबे परिजनों का कहना था कि भजन-कीर्तन करने से रचना की जीभ वापस आ जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Navratri
  • अंधविश्वास
  • सतना
  • सतना पुलिस
  • आस्था
  • महिला ने चढ़ाई जीभ
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

By Arohi Raj

किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत

By Jageshwar Prasad

नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय

By Arohi Raj

एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय