स्कूल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने दिल्ली में उठाए सवाल, ओवैसी ने किया ट्वीट
Anjali Dwivedi | Jan 18, 2026, 17:28 IST
betul-naeem-school-demolition-congress-protest
बैतूल में नईम के स्कूल तोड़ने के मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और कलेक्टर पर सवाल उठाए हैं।
News In Short
- बैतूल में नईम का स्कूल तोड़ने की कार्रवाई की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है।
- कार्रवाई के विरोध में देश के कई बड़े नेताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
- कांग्रेस ने सरकार और कलेक्टर की मंशा पर सवाल उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला।
- विपक्ष ने कलेक्टर पर किसी बाहरी दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
- प्रशासन और विपक्ष के बीच यह मामला देश भर में तीखी बहस का विषय बना है।
News In Detail
इसी बीच कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश सरकार और बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि आखिर कलेक्टर पर किसका और कैसा दबावथा। फिलहाल यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानें क्या है पूरा मामला ...
क्या था पूरा मामला?
गांव की आबादी करीब दो हजार है, जिसमें केवल तीन मुस्लिम परिवार हैं। तीन दिन पहले, अचानक अफवाह फैलने लगी कि वह अवैध मदरसा चला रहा है, जबकि भवन अभी अधूरा था और कोई कक्षा नहीं चल रही थी।
नईम ने 30 दिसंबर को स्कूल शिक्षा विभाग में नर्सरी से 8वीं तक स्कूल खोलने का आवेदन किया था और सभी जरूरी कागजात भी पूरे थे। ग्राम पंचायत ने 11 जनवरी को नोटिस जारी कर भवन गिराने का आदेश दे दिया।
जब नईम पंचायत पहुंचा, तो उसे कहा गया कि आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसके बाद 12 जनवरी को पंचायत ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी दे दिया। सरपंच ने कहा कि उन्हें कभी भी कोई शिकायत नहीं मिली थी कि वहां मदरसा चल रहा है।
इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...
शिक्षा के लिए बैतूल में मुसलमान ने स्कूल बनवाया तो प्रशासन को रास नहीं आया
कांग्रेस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
हमारे सवाल:
• बैतूल के मामले में क्या कलेक्टर बताएंगे कि उनके ऊपर किनका और कैसा दबाव था?
• अधिकारी अगर दबाव में आकर एक स्कूल को गिरा दे रहा है तो क्या उनकी ट्रेनिंग मसूरी में हो रही है या नागपुर में?
• वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में अचानक निरीक्षण क्यों किया गया, किसकी… pic.twitter.com/9UReIUkO56
— Congress (@INCIndia) January 17, 2026
इन नेताओं ने भी दी प्रतिक्रिया
इमरान ने प्रधानमंत्री से भी मुख्यमंत्री के प्रशासन की कार्यप्रणाली देखने का सीधा आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस स्कूल गिराने की कार्रवाई पर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि दलित और आदिवासी बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सुप्रिया के अनुसार मुसलमान द्वारा पढ़ाने की पहल के कारण यह स्कूल ध्वस्त हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की सरकार समाज को जानबूझकर बर्बादी की ओर धकेल रही है।
‘अब्दुल’ की ग़लती यह नहीं है कि उनका स्कूल ग़ैर-क़ानूनी तौर पर चल रहा है; उनके स्कूल के तमाम काग़ज़ात मौजूद हैं। ग़लती यह है कि वे भारतीय मुसलमान हैं और अपने ग़रीब, ग़ैर-मज़हबी हमवतन के लिए उनके दिल में हमदर्दी है। https://t.co/gg2IfTNcTL
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 15, 2026
पवन खेड़ा ने उठाए सवाल
बैतूल में अब्दुल नईम ने अपने खर्चे पर गाँव के बच्चों के लिए स्कूल बनाया। भाजपा सरकार ने यह स्कूल गिरा दिया।
भला एक मुसलमान के स्कूल में गाँव के दलित आदिवासी बच्चे अगर पढ़ लिख जाएँगे, तो DJ बजाकर मस्जिदों के सामने तलवारें थोड़े ही लहराएँगे।
भाजपा यह कैसे बर्दाश्त करेगी। उसे अपनी… pic.twitter.com/2oOi3iQ9Nd
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) January 15, 2026
कथावाचक से मिलने के 14 हजार रुपए, जया किशोरी के इंदौर कान्सर्ट से नया ट्रेंड, पांच शहरों में होंगे
एम्स भोपाल की रिसर्च: नींद की कमी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा
अपराध से पहले सजा? मध्य प्रदेश की जेलों में अटकी गरीबों की जिंदगी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari