चांद पर जमीन खरीदने वाला वर्मा परिवार धरती पर नहीं चुका पा रहा कर्ज, बैंक के साथ बड़े फ्रॉड का मामला आया सामने

Dablu Kumar | Sept 18, 2025, 11:04 IST
Share
nri pariwar
nri pariwar

सेम वर्मा के परिवार पर बैंक का 17.23 करोड़ रुपए का कर्ज बाकी है। बंधक रखी प्रॉपर्टी बेचने के आरोप में बैंक ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की है।

अपनी पत्नी को चांद पर 10 एकड़ जमीन गिफ्ट करने वाले मध्यप्रदेश NRIउद्योगपति सेम वर्मा करीब दो साल पहले चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी पीछे की वजह यह है कि उनका परिवार बैंक का 10.78 करोड़ का कर्ज भी नहीं चुका पाया है। साथ ही, उन्होंने बैंक में बंधक रखी प्रॉपर्टी भी बेच दी है।

एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 साल पहले बैतूल के बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा के भाई रामेश्वर वर्मा के नाम पर लोन लिया गया था। अब बैंक की टीम बैतूल में बंधक रखी जमीनों की तलाश कर रही है। आरोप तो यहां तक है कि वर्मा परिवार ने बैंक में बंधक रखी प्रॉपर्टी को भी बहुत पहले ही बेच दिया है। बैंक अब बैतूल में बंधक रखी जमीनों को ढूंढ रहा है, क्योंकि कर्ज की किश्तें नहीं चुकाई गई हैं।

ये है वर्मा परिवार पर आरोप

आरोप है कि वर्मा परिवार ने बंधक रखी प्रॉपर्टी को बहुत पहले ही बेच दिया था। ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) जबलपुर ने पहले ही रामेश्वर वर्मा को यूएसए वाले एड्रेस पर भी नोटिस गया था। जब रिकवरी की उम्मीद नहीं रही तो अब बैंक ने उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, सेम वर्मा ने कहा है कि उनके नाम पर कोई व्यक्तिगत कर्ज नहीं है।
ये भी पढ़िए... कचौरी दुकानदार का बैंक खाता फ्रीज : हाई कोर्ट ने गृह मंत्रालय और रिजर्व बैंक से मांगी जानकारी

be indian-buy indian
be indian-buy indian

1995-96 में कंपनी ने लिया था बैंक लोन

1987 में मिशिगन रबर लिमिटेड कंपनी की शुरुआत हुई। इसका ऑफिस इंदौर में था। इस कंपनी में अमेरिकी कंपनी ने इसमें निवेश किया था। सेम वर्मा ने इस कंपनी को कंसल्टेंसी सेवाएं दीं। इस कारण सेम के भाई रामेश्वर वर्मा कंपनी के नॉमिनी डायरेक्टर बने।

1995-96 में कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इंदौर से करोड़ों रुपए का लोन लिया। इस लोन के बदले बैतूल के सुभाषनगर और सोहागपुर गांव की जमीन बंधक रखी गई। लेकिन 15 जनवरी 2017 तक बैंक को 10.78 करोड़ रुपए नहीं मिले, जिसके बाद बैंक ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। लोन की राशि पर 12% ब्याज भी लगाया गया है, जिससे अब यह राशि लगभग 17.23 करोड़ रुपए हो गई है।

ये भी पढ़िए..मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना: बैंकों की लापरवाही से हो रही विफल

11-12 सितंबर को बैंक की टीम गई थी बैतूल

ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) के आदेश पर 11-12 सितंबर को बैंक की एक टीम बैतूल गई थी ताकि बंधक रखी गई जमीन का पता लगाया जा सके। टीम ने जांच के दौरान पाया कि सुभाष नगर वार्ड, बदनूरढाना के सर्वे नंबर 484/2 की 0.708 हेक्टेयर जमीन 2009 में किसी सोनी नामक व्यक्ति ने खरीद ली थी। वहीं, बदनूरढाना के सर्वे नंबर 475/3 की 0.22 हेक्टेयर जमीन टीम को नहीं मिली और अब उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़िए... MP News: भोपाल के एसबीआई बैंक में 1266 करोड़ का फ्रॉड करने वाली AOPL के डायरेक्टर्स को अग्रिम जमानत नहीं

बैंक के पास बंधक रखी जमीन को बेचा

सेम ने बैंक में बंधक रखी गई अपनी प्रॉपर्टी को 1994 और 1995 में बेचा था। उस समय दस्तावेज हाथ से लिखे जाते थे, इसलिए कुछ शब्द पूरी तरह से साफ नहीं दिख रहे हैं। फिर भी सर्वे नंबर 475/3 के दस्तावेज में यह दिख रहा है कि 11 नवंबर 1994 को सेम ने अपनी जमीन अपने भाई रामेश्वर को बेच दी। वहीं, सर्वे नंबर 484/2 की जमीन के दस्तावेज में यह साफ लिखा हुआ है कि सेम ने 27 मार्च 1995 को अपनी जमीन 48 हजार रुपए में बेची थी। यह वही जमीन थी, जिसे बैंक के पास बंधक के रूप में रखा गया था।

ये भी पढ़िए... बैतूल न्यूज: बैतूल स्वागत रैली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचाया

कोई व्यक्तिगत कर्ज नहीं- सेम वर्मा

एनआरआई और बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा ने कहा कि मुझ पर कोई व्यक्तिगत कर्ज नहीं है और न ही मेरी कोई संपत्ति गिरवी रखी गई है। मेरे भाई रामेश्वर भी नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में कंपनी से जुड़े थे। उनकी जमीन भी बंधक नहीं रखी जानी चाहिए, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।

डीआरटी द्वारा नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर दीपक पचौरी ने कहा कि सेम वर्मा के परिवार की प्रॉपर्टी को बंधक रखकर बैंक ने लोन दिया था। जब लोन चुकाया नहीं गया, तो अब बैंक ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। जो जमीन नहीं मिल रही है, उसकी तलाश के लिए नगर पालिका और तहसीलदार को नोटिस दिए गए हैं।

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • डीआरटी
  • बैंक लोन
  • SBI
  • उद्योगपति सेम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा