कसम ने ले ली महिला की जान, बैतूल के जंगल में मिला था महिला का शव

Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 08:29 IST
Share
merder case betul
merder case betul

बैतूल के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार तीन महीने पहले दी गई कसम के कारण आरोपी ने इस हत्या को अंजाम दिया था

Betul Murder Case : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय महिला की हत्या सिर्फ एक मामूली कसम के कारण हो गई। आरोपी युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी सरवन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर पढ़िए ...भिंड ऑनर किलिंग : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब 6 बजे डायल-100 को सूचना मिली कि हिवरखेड़ी के नीलगिरी प्लांटेशन जंगल में एक महिला की लाश मिली है। चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी (Irfan Qureshi) , एएसआई प्रवीण पचौरी (ASI Praveen Pachauri) और ब्रजेश रघुवंशी (Brajesh Raghuvanshi) तुरंत मौके पर पहुंचे।

लकड़ी लेने गई थी जंगल

महिला की पहचान शोभा साहू, पति रामदयाल साहू (60) के रूप में हुई थी। मृतका का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ था। उसके गले को धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। परिजनों ने बताया कि शोभा साहू दोपहर करीब 1 बजे लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थीं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं।

ये खबर पढ़िए ...ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी खर्चीली पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह

इंदौर हाईवे से किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों और उस दिन लकड़ी लेने जंगल में गईं अन्य महिलाओं से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सरवन उर्फ प्रीतम पंडोले जंगल में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। जब पुलिस ने उसके घर पर तलाश की, तो वह वहां नहीं मिला। आखिरकार, रात करीब 8 बजे पुलिस ने उसे इंदौर हाईवे (Indore Highway) पर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

देवी की कसम ने कर दिया बीमार

एसडीओपी शालिनी परस्ते (SDOP Shalini Parste) ने बताया कि घटना की जड़ एक कसम में छिपी हुई थी। लगभग तीन महीने पहले आरोपी सरवन ने शराब के नशे में मृतका से कुछ कहा था, जिसके जवाब में मृतका ने उसे चंडी देवी की कसम दे दी थी। आरोपी को यह शक हो गया था कि इस कसम के कारण ही वह बीमार रहने लगा है। इसी कारण उसने महिला की हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही उसे अंजाम दे दिया।
ये खबर पढ़िए ...इंदौर में एएसपी टीएस बघेल की बहू ने मायके में जाकर की आत्महत्या, 12 जुलाई को ही हुई थी शादी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Murder Case
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp news in hindi
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • कुल्हाड़ी से हत्या
  • betul murder case
  • बैतूल हत्या मामला
  • टीआई देवकरण डेहरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा