भिंड ऑनर किलिंग : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 08:04 IST
Share
भिंड ऑनर किलिंग
भिंड ऑनर किलिंग

भिंड के खड़ीत गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवक अमित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने सरपंच समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bhind Honor Killing : भिंड (Bhind) के खड़ीत गांव (Khadeet Village) में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या (Murder) कर दी गई। यह ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला माना जा रहा है। मृतक का शव खिफौना गांव (Khifouna Village) में एक व्यक्ति के घर के आंगन में मिला। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों लड़की के पिता कालीचरण शर्मा ने अपने भाई गिरीश शर्मा और अंबरीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर पढ़िए... मध्‍य प्रदेश में ऑनर किलिंग : पिता ने की बेटी की गला घोंटकर हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर, जानें वजह

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अमित का शव परिजन के हवाले कर दिया था जिसे रखकर अमित के परिजन ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों और गांव के लोगों ने पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के बाद अस्पताल के सामने युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया।

इंदिरा गांधी चौराहे पर यातायात बाधित

शाम से ही लोग अस्पताल के बाहर बैठे रहे, जिससे भिंड के इंदिरा गांधी चौराहे (Indira Gandhi Square) पर लंबा जाम लग गया था, जो रात 9:40 बजे तक जारी रहा। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

ये खबर पढ़िए... तांत्रिक करता था पत्नी से छेड़छाड़, परिवार ने हत्या कर नदी में फेंका शव

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाया और शव को एक साइड में रखकर वाहनों का आवागमन चालू कराया। इस दौरान मृतक के समर्थकों को भी पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अमित को पीटते वक्त उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर व पेट्रोल डाला गया। इसके अलावा युवती के पिता, चाचा और ताऊ ने अमित को लाठी डंडों और बेल्ट से इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई।

ये खबर पढ़िए... खिलौने के लिए लड़ रही थी दो बहनें.. पिता ने इतना मारा की एक की हो गई मौत

गांव के सरपंच पर संदेह

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम अमित (Amit) था, जिसकी उम्र 23 वर्ष थी। उसका शव खिफौना गांव के करू बिछौलिया (Karu Bicholia) के घर पर मिला। मृतक के परिवार ने करू बिछौलिया समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच (Village Sarpanch) पर भी इस हत्या में शामिल होने का संदेह है। एएसपी संजीव पाठक (ASP Sanjeev Pathak) ने परिवार की बात सुनकर उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

ये खबर पढ़िए... Gangrape In CG : हेड मास्टर ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, महिला की हालत देख लोगों का दहल उठा दिल

ऑडियो वायरल

खबर है कि अमित रात में यह कहकर घर से निकला था कि वह भिंड जा रहा है। कुछ लोग इस हत्या को प्रेम प्रसंग (Love Affair) से भी जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार ने कुछ ऑडियो वायरल किए हैं, जिनमें कथित तौर पर एक युवती और मृतक के पिता के बीच की बातचीत है। ऑडियो में युवती ने बताया कि अमित को खिफौना गांव में पीटा जा रहा है और उसने परिवार से मदद की गुहार लगाई। यह ऑडियो अब चर्चा का विषय बन चुका है, जिससे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अमित हत्या केस (Amit Murder Case),खड़ीत गांव मर्डर (Khadeet Village Murder),प्रेम प्रसंग मर्डर (Love Affair Murder),भिंड क्राइम न्यूज (Bhind Crime News),मप्र ऑनर किलिंग (MP Honor Killing),खिफौना गांव हत्या (Khifouna Village Murder),पुलिस जांच भिंड (Police Investigation Bhind),सरपंच विवाद भिंड (Sarpanch Dispute Bhind),ऑडियो वायरल मर्डर केस (Audio Viral Murder Case)

Tags:
  • Murder Case
  • मध्यप्रदेश में ऑनर किलिंग
  • भिंड ऑनर किलिंग
  • MP Honor Killing
  • Bhind Honor Killing
  • Bhind Amit Murder Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग