भागीरथपुरा रहवासियों का आरोप: 50 से ज्यादा मौतें, शमशान का रजिस्टर छिपाया, मुआवजा अभी भी तय नहीं
Sanjay Gupta | Jan 19, 2026, 15:16 IST
bhagirathpura water crisis deaths indore
भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सच आखिर क्या है। जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट में पहले चार मौतें मानीं, फिर अगली सुनवाई में डेथ ऑडिट के आधार पर 15 मौतें स्वीकार कीं। वहीं अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, रहवासियों का आरोप कुछ अलग ही आंकड़ा बता रहा है।
News In Short
- भागीरथपुरा में दूषित पानी के चलते अस्पताल में 447 मरीज भर्ती हो चुके हैं।
- इनमें से 432 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 15 अभी भर्ती हैं, जिनमें 6 आईसीयू में हैं।
- अब तक 23 मौतें दर्ज हो चुकी हैं, 24वीं मौत पर प्रशासन ने खंडन किया है।
- प्रशासन 21 पीड़ितों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर 2-2 लाख रुपए दे चुका है।
- राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान 50 से ज्यादा मौतों के आरोप लगाए गए हैं।
News In Detail
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। इस मुलाकत के बाद इस बातचीत का 8 मिनट का वीडियो जारी किया गया है। इसमें रहवासियों और पीड़ितों ने साफ आरोप लगाए हैं कि मौतें छिपाई गई हैं।
राहुल गांधी के सामने रहवासियों ने लगाए ये आरोप
रहवासियों ने आरोप लगाया कि मौतें छिपाई जा रही हैं। साथ ही, 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। लाशों को उनके गांव चुपचाप पहुंचा दिया गया है। शमशान घाट का रजिस्टर 28 दिसंबर को ही गायब कर दिया गया, ताकि मौतों का सही आंकड़ा सामने न आ सके। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें सिर्फ साफ पानी चाहिए।
be97e699-997
3-3 हजार रुपए कनेक्शन के लिए लिए गए थे
उनकी बस एक ही मांग है कि उन्हें साफ पानी मिले। रहवासियों ने आरोप लगाया कि इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई और केवल दिखावटी कदम उठाए गए हैं।
डेथ ऑडिट में 21 मौतों पर यह रिपोर्ट
ये 6 मौतें सीएमएचओ के जरिए महामारी से घोषित की गईं
ये 3 मौतें महामारी से जुड़ी संभावित मानी गईं
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई 4 मौतें भी संभावित मानी गईं
दो मौतें महामारी से पहले हुईं
इन 2 मौतों को महामारी से नहीं जोड़ा गया
चार मौतें महामारी से नहीं मानी गईं
एक मौत संदिग्ध मानी गई
कुल मौतें- 23
सुभद्राबाई की मौत 15 जनवरी को हुई थी। इसमें प्रशासन ने खंडन किया कि डायरिया से इस मौत का कोई संबंध नहीं है। यदि इस मौत को जोड़ें तो आंकड़ा 24 हो जाता है।
मुआवजा अब तक नहीं, केवल राहत राशि दी गई
कांग्रेस एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग कर रही है। वहीं राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से 1-1 लाख रुपए के चेक पीड़ितों को दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 50-50 हजार रुपए की सहायता दी है। इस तरह कांग्रेस की ओर से कुल 1.5-1.5 लाख रुपए की सहायता दी गई है।
हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिकाओं में भी उचित मुआवजे की मांग उठाई गई है। यह राहत राशि भी जिला प्रशासन के जरिए रेडक्रॉस से दी गई है। शासन की ओर से भोपाल से इस मद में कोई राशि जारी नहीं की गई है।
इसी तरह उपचार भुगतान के लिए भी शासन स्तर से कोई फंड जारी नहीं हुआ है। कुल 447 मरीजों के उपचार का भुगतान किया जाना है। इसकी राशि करीब तीन करोड़ रुपए संभावित है।
ये खबर भी पढ़िए...
भागीरथपुरा कांड की जांच के लिए एसीएस जीएडी की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी
भागीरथपुरा कांड के बाद विभाग अलर्ट, अमृत 2.0 के तहत चल रहे कामों पर होगी समीक्षा बैठक
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी
भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari