भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास
Jitendra Shrivastava | Jan 14, 2026, 19:31 IST
Photograph: (thesootr)
राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे, यहां भागीरथपुरा जल कांड के पीड़ितों से मिलेंगे। मनरेगा नाम बदलाव के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में उपवास करेगी।
News in Short
- राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में दूषित पानी कांड पीड़ितों से मिलेंगे।
- बता दें कि इंदौर जल कांड में अब तक 23 मौतों हो चुकी है।
- राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से न्याय दिलाने का भरोसा देंगे।
- कांग्रेस पहले ही जल कांड के खिलाफ सड़कों पर उतर चुकी है।
- मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस इसी दिन प्रदेशभर में उपवास करेगी।
News in Detail
राहुल गांधी का यह दौरा शोक संवेदना तक सीमित नहीं रहेगा। इसी दिन कांग्रेस प्रदेशभर में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के फैसले के विरोध में बड़ा विरोध भी करेगी।
पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे। गांधी प्रतिमाओं के सामने धरना दिया जाएगा। भजन-कीर्तन के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा। इंदौर जल कांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर EOW ने दर्ज की दो FIR, मृत को जीवित बताकर बेची जमीन, खंडवा के पैरामेडिकल कॉलेज संचालक पर भी केस
भागीरथपुरा कांड बना राहुल गांधी के इंदौर दौरे का केंद्र
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया। हालात तब और भयावह हो गए, जब एक के बाद एक मौतों की खबरें सामने आने लगीं।
कांग्रेस का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही से उपजा संकट है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अगर समय पर पानी की जांच होती, सप्लाई रोकी जाती और वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो कई जिंदगियां बच सकती थीं। राहुल गांधी इसी मुद्दे पर पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ खड़े होने का भरोसा देंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, 17 को MP में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी उपवास
सुप्रीम कोर्ट में इंदौर चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल के लिए DCP से ऐसे बनी थी ये रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस ने की आधिकारिक पुष्टि
गौरतलब है कि इंदौर जल कांड को लेकर कांग्रेस पहले ही सड़कों पर उतर चुकी है। 11 जनवरी को इंदौर में कांग्रेस ने ‘न्याय यात्रा’ का आयोजन किया था। इसमें इंदौर और आसपास के करीब 200 किलोमीटर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा में परीक्षा सेंटर के लिए बदला नियम, अब सभी को इंदौर नहीं
राहुल गांधी के पिछले मध्यप्रदेश दौरे
इसके बाद 8 से 10 नवंबर 2025 तक वे पचमढ़ी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे। यह शिविर नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए रखा गया था। राहुल गांधी ने वहां संगठनात्मक अनुशासन, जनता से जुड़ाव और मुद्दों पर आक्रामकता के साथ खड़े होने की बात कही थी।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA