ऑपरेशन के बाद गई कई लोगों की आंखों की रोशनी, डॉक्टर बोला- क्या करूं
Sourabh Bhatnagar | Published:
bhind eye camp
भिंड में आयोजित एक नेत्र शिविर के दौरान 6 बुजुर्गों का ऑपरेशन किया गया। पहले उन्हें मोतियाबिंद का इलाज बताया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई।
भिंड जिले के गोरमी के कृपे का पुरा गांव में आयोजित एक नेत्र शिविर के दौरान 6 बुजुर्गों का ऑपरेशन किया गया। पहले उन्हें मोतियाबिंद का इलाज बताया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल, शिविर में डॉक्टरों ने कुछ ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद पाया और उन्हें ऑपरेशन के लिए ग्वालियर भेज दिया। उसी दिन इन बुजुर्गों का ऑपरेशन ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में किया गया।
चमेलीबाई नाम की एक महिला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आंख की पुतली सफेद हो गई है और दिखना भी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि मैं इसकी शिकायत लेकर डॉक्टर के पाई गई थी...डॉक्टर ने कहा कि इसमें मैं क्या कर सकता हूं, मैं कोई भगवान नहीं हूं।
9 दिसंबर को कृपे का पुरा में संयुक्त समाजसेवी संस्था और निवारण हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी ने एक नेत्र शिविर का आयोजन किया था। इसमें ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल की टीम ने आंखों की जांच की और कुछ ग्रामीणों को मोतियाबिंद का इलाज करने के लिए ग्वालियर भेजा। यहां ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंखों में दर्द हो रहा है और उनकी आंखों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। कुछ ने डॉक्टर से फिर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इस घटना के बाद, आयोजक के बेटे मुकेश नरवरिया ने बताया कि उन्हें इस शिविर में शामिल अस्पताल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता का नाम पर्चे में गलत छापा गया। वहीं, भिंड के सीएमएचओ डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह ने कहा कि इस नेत्र शिविर की अनुमति नहीं ली गई थी और इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर के सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने भी इस घटना को गंभीर माना और उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
ऑपरेशन में गड़बड़ी का आरोप
ग्रामीणों ने गोरमी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका ऑपरेशन गलत किया गया। एक बुजुर्ग ने बताया कि जिस आंख में समस्या थी, उस पर ऑपरेशन नहीं किया गया, बल्कि दूसरी आंख का ऑपरेशन किया गया। इसके परिणामस्वरूप वह अब दोनों आंखों से नहीं देख पा रहे।
डॉक्टर बोला- मैं क्या करूं
नेत्र शिविर का आयोजन
ऑपरेशन के बाद दर्द और असंतोष की शिकायत
अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari