भिंड : घर में घुसकर चलाईं कारोबारी के बेटे पर एक के बाद एक 6 गोलियां

Pratibha Rana | Mar 08, 2024, 13:49 IST
Share
लुपल
भिंड मर्डर

भिंड जिले के कोतवाली क्षेत्र में नामी पन्ना होटल और रेस्टोरेंट के मालिक विनोद जैन के बेटे की घर में घुस कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसके सीने में एक के बाद एक छह गोलियां मारी।

BHIND. भिंड में एक होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या ( Bhind Murder )कर दी गई। पन्ना होटल और रेस्टोरेंट के मालिक विनोद जैन का बेटा प्रणाम जैन (22) ( Pranam Jain )घर के चौथे माले पर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान हमलावर आए और उसके सीने में एक के बाद एक 6 गोलियां मारकर फरार हो गए। हालांकि दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस इस मामले की तलाश में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़िए...महाशिवरात्रि पर मंदिरों में बम भोले, उज्जैन में आधी रात से कतारें

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर को 67 साल में इन पदों पर कभी नहीं मिली कोई महिला आईएएस

घर में घुसकर चौथी मंजिल पर 6 गोली मारी

जानकारी के मुताबिक होटल कारोबारी विनोद जैन का बेटा प्रणाम जैन (22) घर की चौथी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहा था। सभी लोग घर में अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश आए और उसपर लगातार फायर कर ( Pranam Jain Murder )भाग गए। प्रणाम, घायल हालत में दूसरे कमरे में सो रहे परिजन के पास पहुंचा और वहीं गिर पड़ा। बेटे की हालत देखकर परिवार वाले दहशत में आ गए। वह उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने होटल में कमरा बुक किया था।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर को 67 साल में इन पदों पर कभी नहीं मिली कोई महिला आईएएस

ये खबर भी पढ़िए..पटवारी भर्ती का दूसरा चरण, खाली रहे पदों पर दूसरी काउंसलिंग 9 मार्च को करने के आदेश

सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपियों की पहचान

मृतक के पिता विनोद जैन भिंड के बड़े व्यापारी हैं। उनका होटल के साथ ट्रांसपोर्ट का भी बड़ा व्यवसाय है। बताया जा रहा था कि आरोपियों का होटल संचालक के बेटे से पुराना विवाद था। वहीं पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक के साथ ही सीएसपी, एडिशनल एसपी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपी की पहचान कर ली है।

Tags:
  • Bhind Murder
  • Pranam Jain
  • Pranam Jain Murder
  • भिंड मर्डर
  • प्रणाम जैन
  • प्रणाम जैन मर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल