BHOPAL : मंत्री पुत्र की गुंडागर्दी, दंपती से की मारपीट, जानें क्या है पूरा मामला
Sandeep Kumar | Published:
शाहपुरा थाना भोपाल
राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर होटल संचालक दंपती से जमकर मारपीट की। युवक ने खुद का नाम अभिज्ञान पटेल और मंत्री का पुत्र बताते हुए दंपती के साथ मारपीट की।
BHOPAL. भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र ( Shahpura police station area ) के त्रिलंगा ( Trilanga ) में यानी जहां पर पूर्व में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी का कैंपस था, उसी के सामने एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक दंपती के साथ जमकर मारपीट की । मारपीट करने वाले युवक ने खुद को प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ( Narendra Shivaji Patel ) का बेटा अभिज्ञान पटेल बताया है। इधर रेस्टोरेंट संचालक ( restaurant operator ) और महिला भी मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचीं । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पहले मारपीट करने का आरोप लगाया ।
ये खबर भी पढ़िए...RGPV SCAM : विश्वविद्यालय के एक और कुलसचिव पर लगे गड़बड़ी के आरोप
जानकारी के अनुसार त्रिलंका में मंत्री के बेटे की कार से मीडिया कर्मी विवेक सिंह की एक्टिवा टकरा गई थी, जिसके बाद उनकी कहासुनी हो गई। मीडिया कर्मी बचने के लिए एक रेस्टारेंट में घुस गया। उसको पीटने के लिए उनके पीछे मंत्री पुत्र व उसके दोस्त भी घुस गए। उनको रेस्टारेंट संचालक महिला और उसके पति ने रोका। आरोप है कि मंत्री पुत्र और उसके दोस्तों ने उनके साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मंत्री पुत्र और उसके दोस्तों की पिटाई कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर भी मंत्री पुत्र धौंस दिखाने लगे तो उनको थाने ले गए, जिसके बाद पता चला कि वह स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा है।
ये खबर भी पढ़िए...बेदम निगम- मंडल बुजुर्गों के हवाले, सेवानिवृत्त कर्मचारियों से काम चला रही सरकार
होटल संचालक की पत्नी अलीशा का कहना है कि मुझ पर हमला होता देख पति डेनिस मार्टिन बचाव करने आए। अभिज्ञान व साथियों ने उनके सिर में रॉड मार दी। मारपीट के समय सफेद कुर्ता पायजामा पहने अभिज्ञान जोर से चिल्लाते हुए बोल रहा था कि मेरे पिता मंत्री हैं, मेरा क्या बिगाड़ लेगी। उसके साथ लड़कियां भी कार में सवार थीं। सभी बाद में देख लेने की धमकी भी दे रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...MP में दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सख्ती करते हुए फटकार लगा दी। इस बात की जानकारी लगते ही मारपीट की शुरुआत करने वाले युवक के पिता भी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। नाराज पिता ने आला अधिकारियों से पुलिस के रवैये की शिकायत की। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। रात करीब 10:30 बजे मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। इसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है, उन्हें देर रात मेडिकल के लिए भेजा गया।
ये खबर भी पढ़िए...स्वप्निल कोठारी बोले- अंतरआत्मा की आवाज से छोड़ी Congress, प्रदेशाध्यक्ष के करीबी के जरिए हुई BJP में इंट्री

कहां से शुरू हुआ विवाद

बचाव करने आए पति के सिर में रॉड मारी
होटल संचालक की पत्नी अलीशा का कहना है कि मुझ पर हमला होता देख पति डेनिस मार्टिन बचाव करने आए। अभिज्ञान व साथियों ने उनके सिर में रॉड मार दी। मारपीट के समय सफेद कुर्ता पायजामा पहने अभिज्ञान जोर से चिल्लाते हुए बोल रहा था कि मेरे पिता मंत्री हैं, मेरा क्या बिगाड़ लेगी। उसके साथ लड़कियां भी कार में सवार थीं। सभी बाद में देख लेने की धमकी भी दे रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...MP में दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पुलिस की सख्ती से मामला और बिगड़ा
पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सख्ती करते हुए फटकार लगा दी। इस बात की जानकारी लगते ही मारपीट की शुरुआत करने वाले युवक के पिता भी समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। नाराज पिता ने आला अधिकारियों से पुलिस के रवैये की शिकायत की। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। रात करीब 10:30 बजे मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। इसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है, उन्हें देर रात मेडिकल के लिए भेजा गया।
ये खबर भी पढ़िए...स्वप्निल कोठारी बोले- अंतरआत्मा की आवाज से छोड़ी Congress, प्रदेशाध्यक्ष के करीबी के जरिए हुई BJP में इंट्री
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav