भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट इस सर्वे में फेल , नंबर 1 से 43वें स्थान पर पहुंचा , 3.7 अंक मिले

Vikram Jain | Jul 25, 2024, 12:20 IST
Share
Bhopal airport fails customer satisfaction survey
Bhopal airport fails customer satisfaction survey

यह सर्वे जनवरी से जून-2024 के बीच हुआ। पिछले दो बार 6-6 महीने के दौरान हुए सर्वे में राजा भोज एयरपोर्ट लगातार नंबर-1 था। एयरपोर्ट को ओवर ऑल 5 में से सिर्फ 3.7 नंबर मिले।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में इस बार फेल हो गया है। दो बार से नंबर 1 रहने के बाद कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में राजा भोज एयरपोर्ट 43वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सर्वे जनवरी से जून-2024 के बीच हुआ। पिछले दो बार 6-6 महीने के दौरान हुए सर्वे में राजा भोज एयरपोर्ट लगातार नंबर-1 था।

5 में से सिर्फ 3.7 नंबर मिले

इस बार राजा भोज एयरपोर्ट को ओवर ऑल 5 में से सिर्फ 3.7 नंबर मिले। इस प्रकार ओवरऑल 1.30 नंबर कम मिले और रैंकिंग 43 पर पहुंच गई। जबकि पिछली बार जुलाई से दिसंबर 2023 के दौरान दूसरे राउंड के सर्वे में 5 में से 5 नंबर मिले थे। दरअसल, देश के 61 घरेलू एयरपोर्ट्स पर यह सर्वे हुआ था। कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में टॉप-5 में इस बार राजमुंदरी, गग्गल (कांगड़ा), लेह, मदुरै और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट आए हैं।

जानें क्यों गिर गई रैंकिंग

सभी एयरपोर्ट पर 28 प्वाइंट के आधार पर सर्वे किया गया था। एयरपोर्ट पर जमीनी परिवहन, पार्किंग सुविधाएं, बैगेज कार्ट, चैक इन टाइम, स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा स्टॉफ का व्यवहार, रास्ते तलाशने में सुगमता सहित 28 प्वाइंट पर हुए सर्वे में इस बार कम नंबर मिले। रैंकिंग गिरने की यह बड़ी वजह रही।

यह खबर भी पढ़ें... रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से गायब हो गया बाघ, टाइगर का नाम बदलने की शिकायत, प्रबंधन पर लगे गंभीर लापरवाही के आरोप

खजुराहो को 10वां और ग्वालियर को 12वां स्थान

मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने ओवर ऑल दसवां स्थान प्राप्त किया है। इस एयरपोर्ट को 5 में से 4.76 नंबर मिले हैं। प्रदेश में संचालित एयरपोर्ट में खजुराहो पहले नंबर पर पहुंच गया है। सर्वेक्षण में ग्वालियर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि जबलपुर का नंबर 31वां आया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • भोपाल एयरपोर्ट
  • कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट फेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर