भोपाल में आर्किटेक्ट ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दो साल तक दुष्कर्म
Sandeep Kumar | May 06, 2025, 23:03 IST
bhopal-architect-sexual
भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक आर्किटेक्ट ने तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर उसे बहलाकर गर्भपात करवाया और फिर शादी से मुकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
MP NEWS: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक आर्किटेक्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं। आर्किटेक्ट अमन तिवारी ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे बहलाकर गर्भपात करवा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय पीड़िता रातीबड़ क्षेत्र में निजी नौकरी करती है और तीन साल पहले उसका तलाक हो चुका था। काम के दौरान उसकी मुलाकात आर्किटेक्ट अमन तिवारी से हुई थी, जो धीरे-धीरे उसके करीब आ गया। 2023 में, अमन ने महिला को घुमाने के बहाने रातीबड़ के एक रिसॉर्ट में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने इसका विरोध किया, लेकिन अमन ने उसे जल्द शादी करने का वादा किया, जिसके बाद शारीरिक शोषण का सिलसिला शुरू हो गया।
ये खबर भी पढ़िए... मॉक ड्रिल में शाम साढ़े सात बजे होगा ब्लैकआउट, 12 मिनट रहेगा, इस तरह होगी पूरी ड्रिल
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल-लखनऊ के बीच जून से चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जोड़ेगी इन शहरों को
कुछ समय बाद महिला को गर्भवती होने का पता चला, तो उसने अमन को इस बारे में बताया। इस पर अमन ने महिला को अपने भाई और मां के जरिए समझाइश दी और गर्भपात करवाने का दबाव डाला। उसने यह वादा किया कि गर्भपात के बाद वह महिला से शादी कर लेगा। गर्भपात के बाद अमन ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ लिया। महिला ने बार-बार शादी की बात की, लेकिन अमन ने कोई जवाब नहीं दिया।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स की बस से हवाला हो रहा था 1.30 करोड़, नमकीन नाम से हुई बुकिंग
पीड़िता ने अपनी शिकायत रातीबड़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अमन तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उसके भाई और मां को गर्भपात के लिए उकसाने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
शारीरिक शोषण का सिलसिला
ये खबर भी पढ़िए... मॉक ड्रिल में शाम साढ़े सात बजे होगा ब्लैकआउट, 12 मिनट रहेगा, इस तरह होगी पूरी ड्रिल
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल-लखनऊ के बीच जून से चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जोड़ेगी इन शहरों को
शादी के वादे से आरोपी मुकरा
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में राजरतन टूर एंड ट्रेवल्स की बस से हवाला हो रहा था 1.30 करोड़, नमकीन नाम से हुई बुकिंग
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ये खबर भी पढ़िए... एमपी में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By