भोपाल बार एसोसिएशन में इलेक्शन की हलचल, 16 जुलाई को वोटिंग और 19 को आएगा रिजल्ट

Sanjay Sharma | May 15, 2026, 23:55 IST
Share
bhopal-bar-association
bhopal-bar-association

BHOPAL: बार एसोसिएशन भोपाल के चुनाव 16 जुलाई को होंगे। परिणाम 19 जुलाई को घोषित होंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची 15 जून को जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 23 जून को प्रकाशित होगी। नामांकन 29 और 30 जून को होंगे।

News in Short

  • हाईकोर्ट बार के चुनाव के बाद भोपाल में वकीलों में बढ़ी चुनाव की हलचल।
  • भोपाल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने जारी किया शेड्यूल।
  • नामांकन के लिए वकीलों के पैनलों में मंथन के दौर ने बढ़ा दी चुनावी चर्चा ।
  • वकीलों के पैनलों से अध्यक्ष पद के लिए 8 से ज्यादा उम्मीदवारों का दावा।
  • 16 को एसोसिएशन के लिए होगा मतदान और 19 को होगी मतों की गणना ।

News in Detail

बार एसोसिएशन भोपाल के चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वासू वासवानी ने चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मीडिया प्रभारी खालिद हफीज के अनुसार 16 जुलाई को मतदान होगा और 17 व 19 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

15 जून को प्रारंभिक मतदाता सूची और 23 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 29 और 30 जून को नामांकन फार्म वितरित कर जमा किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह परमार, प्रियनाथ पाठक, संतोष शर्मा, मो. रियाजुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव नत्री, देवेंद्र रावत, मनोहर माली और हिमंचल शर्मा के चुनाव लड़ने की संभावना है।

ऐसा है चुनाव का शेड्यूल

bhopal-bar-association
bhopal-bar-association

मैदान में वकीलों की दावेदारी

अध्यक्ष पद: जगदीश सिंह परमार, प्रियनाथ पाठक, संतोष शर्मा, मो. रियाजुद्दीन, सुशील श्रीवास्तव नत्री, देवेंद्र रावत, मनोहर माली और हिमंचल शर्मा के चुनाव लड़ने की संभावना।
उपाध्यक्ष पद: एबी खान, पंकज रघुवंशी, राकेश लिदोरिया, सिदार्थ त्रिलोक त्यागी के नाम चर्चा में।
सचिव पद: सौरभ स्थापक, मुकेश नागपुरे, शुभम मीणा बब्लू के चुनाव लड़ने की संभावना।
महिला कोषाध्यक्ष: श्रीमती अनीता पाराशर।
पुस्तकालय अध्यक्ष: मोहम्मद अब्दुल खालिक।
कार्यकारिणी सदस्य: शोभा दुबे, मो. शाकिर खान, राहुल श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, रोहित पचौरी और रामप्रकाश यादव के नाम संभावित।

FAQ

  1. भोपाल बार एसोसिएशन का चुनाव कब होगा?
    चुनाव 16 जुलाई 2026 को आयोजित होगा और परिणाम 19 जुलाई घोषित होंगे।
  2. नामांकन और मतदाता सूची की तारीख क्या हैं?
    नामांकन 29 और 30 जून को होंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची 15 जून और अंतिम 23 जून को प्रकाशित होगी।
  3. अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं?
    अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रमुख उम्मीदवार हैं, जिनमें जगदीश सिंह परमार और प्रियनाथ पाठक शामिल हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें पीएम, NTA प्रमुख जोशी को बर्खास्त करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन में साध्वी हर्षानंद का आरोप- कुछ संत प्रवचन रोकने की कर रहे कोशिश

भोजशाला पर बोले दिग्विजय सिंह- ये ASI संरक्षित स्थल, सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि क्या पूजा होगी

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा कड़ा मुकाबला, मनीष यादव बने अध्यक्ष, गड़कर सचिव

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • बार एसोसिएशन के चुनाव
  • मतगणना
  • मतदाता सूची
  • नामांकन फार्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज