BDA में रिश्वतखोरी: मॉडलर शहाबुद्दीन रिश्वत लेते पकड़ा गया, इस काम के लिए लेता था घूस

Rohit Sahu | Jun 13, 2025, 14:28 IST
Share
Bhopal bda moduler
Bhopal bda moduler

भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। BDA मॉडलर शहाबुद्दीन सिद्दीकी को लोकायुक्त पुलिस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) में भ्रष्टाचार की एक और तस्वीर सामने आई है। यहां मॉडलर पद पर कार्यरत शहाबुद्दीन सिद्दीकी को लोकायुक्त पुलिस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी लोकायुक्त को प्राप्त एक पुख्ता शिकायत के आधार पर की गई।

ट्रांसफर के बदले रिश्वत

भोपाल लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई ने बीडीए के अंदर चल रही संदिग्ध गतिविधियों को न केवल एक भ्रष्ट अफसर को बेनकाब किया है। शहाबुद्दीन का मूल कार्य डिजाइनिंग और प्लानिंग से जुड़ा हुआ था, लेकिन वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहा था। ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे प्रशासनिक मामलों में दखल देकर इसके बदले में मोटी रकम की मांग की जा रही थी।

लोकायुक्त की टीम ने रची थी पकड़ की योजना

लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि बीडीए का एक अधिकारी पोस्टिंग करवाने के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा है। इसके बाद योजना बनाई गई और ट्रैप ऑपरेशन के तहत 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार करते ही लोकायुक्त अधिकारियों ने उससे मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी।

पद की गरिमा को किया तार-तार

जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन सिद्दीकी को लगभग दो लाख रुपए मासिक वेतन मिलता है। इसके बावजूद वह पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने लाभ के लिए सिस्टम को मोड़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मामलों में हस्तक्षेप करना उसके कार्य क्षेत्र से बाहर था, लेकिन फिर भी वह इस भ्रष्ट जाल में उलझा रहा।

यह भी पढ़े... रिश्वत की जांच दबाने स्टाफ ऑफिसर ने गायब करा दिया रिकॉर्ड

पूछताछ में खुल सकते हैं और नाम

फिलहाल लोकायुक्त पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में अकेले शहाबुद्दीन शामिल नहीं है, और आगे की जांच में और भी अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। बीडीए में पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें...भोपाल EOW ने राजस्व निरीक्षक को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

mp bribe case | BDA Bhopal | भोपाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई | Lokayukta | bribe case

Tags:
  • Lokayukta
  • भोपाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
  • BDA Bhopal
  • भोपाल विकास प्राधिकरण
  • बीडीए
  • bribe case
  • mp bribe case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती