भोपाल का भोज वेटलैंड संकट में; गंदा पानी, कचरा और कब्जों ने बिगाड़ी झील की सेहत
Sandeep Kumar | Apr 02, 2026, 20:03 IST
bhopal boj wetland
BHOPAL: भोपाल की भोज वेटलैंड, जिसे लोअर लेक भी कहा जाता है, संकट में है। गंदे पानी, कचरे, अवैध कब्जों और प्रदूषण से झील का आकार सिकुड़ रहा है। इससे पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो गया है।ॉ
भोपाल की पहचान मानी जाने वाली लोअर लेक यानी भोज वेटलैंड अब गंभीर खतरे में है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच गया है। झील की खराब होती हालत को लेकर राशिद नूर खान ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद NGT ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। इस केस की पैरवी अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने की। उनके मुताबिक, झील की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अदालत को दखल देना पड़ा है।
शिकायत के साथ एनजीटी में पेश की गई तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि झील सिर्फ गंदी नहीं हो रही, बल्कि धीरे-धीरे सिकुड़ भी रही है। सबसे बड़ा खतरा झील के घटते आकार का है। किनारों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। मलबा डाला जा रहा है और जमीन का स्वरूप बदला जा रहा है। जहां पहले पानी फैला रहता था, वहां अब धीरे-धीरे जमीन बनती जा रही है। इसका सीधा असर झील की पानी रखने की क्षमता पर पड़ रहा है।
![Bhoj Wetland Crisis]()
दूसरी बड़ी समस्या है गंदे पानी की एंट्री। शहर के कई नालों और पाइपों से बिना किसी ट्रीटमेंट के गंदा पानी सीधे झील में छोड़ा जा रहा है। तस्वीरों में खराब पानी साफ नजर आ रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता तेजी से गिर रही है और काई (एल्गी) बढ़ रही है। नतीजा ये कि पानी में ऑक्सीजन कम हो रही है, जिससे मछलियों और दूसरे जलीय जीवों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
झील के आसपास कचरे का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्लास्टिक, घरेलू कचरा और निर्माण का मलबा जगह-जगह जमा है। कई जगह तो कचरे ने पानी के बहाव को भी रोक दिया है। इससे झील का प्राकृतिक सिस्टम गड़बड़ा रहा है और गंदगी लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही अवैध निर्माण भी बड़ी समस्या बन चुके हैं। झील के किनारों के पास बिना अनुमति के निर्माण हो रहे हैं और जमीन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे झील का प्राकृतिक दायरा सिमट रहा है और पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
![Bhoj Wetland Crisis]()
हरियाली भी तेजी से खत्म हो रही है। कई पेड़ या तो सूख चुके हैं या काट दिए गए हैं। पेड़ों की कमी से मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है, जो सीधे झील में जाकर जमा हो रहा है। इससे झील की गहराई और क्षमता दोनों प्रभावित हो रही हैं। कुछ इलाकों में गंदा पानी जमा होकर बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। कुल मिलाकर गंदा पानी, कचरा, अवैध कब्जे, पेड़ों की कटाई और प्रशासनिक लापरवाही, ये सभी मिलकर भोपाल की इस अहम झील को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए NGT ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है। अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भोपाल की ये पहचान बचाना मुश्किल हो सकता है।
अब ‘हर मिनट’ की लड़ाई में फंसे राजेंद्र भारती, दिल्ली से भोपाल तक दौड़ तय करेगी विधायकी का भविष्य
अब ‘हर मिनट’ की लड़ाई में फंसे राजेंद्र भारती, दिल्ली से भोपाल तक दौड़ तय करेगी विधायकी का भविष्य
मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने खोल दिया मोर्चा
BHOPAL : रिसर्चर्स की टीम करेगी तितलियों की गणना, देशभर की 64 रामसर साइट्स में से सिर्फ भोज वेटलैंड को चुना
शिकायत के साथ एनजीटी में पेश की गई तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि झील सिर्फ गंदी नहीं हो रही, बल्कि धीरे-धीरे सिकुड़ भी रही है। सबसे बड़ा खतरा झील के घटते आकार का है। किनारों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। मलबा डाला जा रहा है और जमीन का स्वरूप बदला जा रहा है। जहां पहले पानी फैला रहता था, वहां अब धीरे-धीरे जमीन बनती जा रही है। इसका सीधा असर झील की पानी रखने की क्षमता पर पड़ रहा है।
Bhoj Wetland Crisis
गंदे पानी की बड़ी समस्या
कचरे का अलग संकट
Bhoj Wetland Crisis
तेजी से कम हो रही हरियाली
मामले की गंभीरता को देखते हुए NGT ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन क्या कदम उठाता है। अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भोपाल की ये पहचान बचाना मुश्किल हो सकता है।
अब ‘हर मिनट’ की लड़ाई में फंसे राजेंद्र भारती, दिल्ली से भोपाल तक दौड़ तय करेगी विधायकी का भविष्य
अब ‘हर मिनट’ की लड़ाई में फंसे राजेंद्र भारती, दिल्ली से भोपाल तक दौड़ तय करेगी विधायकी का भविष्य
मध्यप्रदेश में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने खोल दिया मोर्चा
BHOPAL : रिसर्चर्स की टीम करेगी तितलियों की गणना, देशभर की 64 रामसर साइट्स में से सिर्फ भोज वेटलैंड को चुना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman