भोपाल में 1 अप्रैल से महंगी होगी प्रॉपर्टी, 1283 लोकेशन पर 18% बढ़ेंगे जमीनों के दाम, क्रेडाई का विरोध

Vikram Jain | Published:
Share
bhopal collector guideline property rates increase
bhopal collector guideline property rates increase

राजधानी भोपाल में जल्द ही 1283 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले है। इस लोकेशन पर जमीनों के दाम औसतन 18 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं अब नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर विरोध भी तेज हो गया है।

अगर आप राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भोपाल में 1283 लोकेशन ऐसी है जहां जल्द ही प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले है। भोपाल में 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन के तहत प्रॉपर्टी रेट्स में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। कुल 1283 लोकेशंस पर रेट में 18% तक वृद्धि का प्रस्ताव है। कहीं-कहीं 5% से 300% तक रेट्स बढ़ेंगे। अब प्रॉपर्टी बाजार में हलचल मच गई है। क्रेडाई और अन्य रियल एस्टेट संस्थाओं ने इसे अनुचित बताते हुए विरोध किया है। अब देखना यह है कि केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड इसे मंजूरी देता है या नहीं।

प्रॉपर्टी रेट्स में भारी बढ़ोतरी

भोपाल में प्रॉपर्टी रेट्स में 1 अप्रैल से लागू होने वाली कलेक्टर गाइडलाइन के तहत 1283 लोकेशंस पर औसतन 18% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 5 से 300% तक हो सकती है। अब प्रॉपर्टी रेट्स में बढ़ोतरी का यह प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जाएगा। लेकिन इसको लेकर बिल्डरों ने विरोध शुरू कर दिया है। क्रेडाई और अन्य रियल एस्टेट संस्थाओं ने मंत्री, सांसद-विधायकों के सामने यह मुद्दा उठाया और विरोध किया। अब क्रेडाई मुख्य सचिव अनुराग जैन से मुलाकात करेगा। पिछले साल भी कलेक्टर गाइडलाइन में दरों की वृद्धि का प्रस्ताव था, लेकिन उस पर भारी विरोध के कारण इसे टाल दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग का 100 करोड़ से हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

क्रेडाई ने जताया विरोध

रियल एस्टेट की संस्था क्रेडाई ने इन बढ़ी हुई दरों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज मीक का कहना है कि इन दरों में बढ़ोतरी से प्रॉपर्टी खरीदना आम जनता के लिए और भी मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि कलेक्टर गाइडलाइन में इस बढ़ोतरी पर तुरंत रोक लगानी चाहिए, क्योंकि यहां कलेक्टर गाइडलाइन लगातार बढ़ रही है। पूर्व (2019-20) के स्तर पर दरें वापस लानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 67 अफसरों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए यह निर्देश

केंद्रीय मूल्यांकन कमेटी को भेजा जा रहा प्रस्ताव

13 मार्च को हुई उप मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जा चुका है, जो इस पर अंतिम निर्णय करेगा। इसको लेकर बड़ी संख्या में दावा-आपत्ति आए हैं। इस प्रक्रिया के बाद ही यह गाइडलाइन लागू हो सकेगी। हालांकि, इस दौरान कई आपत्तियां भी आई हैं, खासकर कोलार और होशंगाबाद रोड के क्षेत्रों में, जहां दरों में ज्यादा बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

ये खबर भी पढ़ें...

सदन में गूंजा सीधी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, BJP विधायक रीति पाठक ने डिप्टी सीएम से किए सवाल

क्रेडाई ने उठाई ये मांग

क्रेडाई ने कलेक्टर की गाइडलाइन को लेकर मांगें प्रमुख्ता से उठाई हैं। उठाई का कहना है कि कलेक्टर गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर तुरंत रोक लगाई जाना चाहिए। प्री-कोविड 2019-20 के स्तर पर निर्धारित दरों को वापस लाया जाए। कृषि भूमि सहित सभी जरूरी उपबंध (प्रोविजन) खत्म किए जाने चाहिए। किसी भी बढ़ोतरी पर तीन साल के लिए बैन लगाया जाए। गाइडलाइन दर की तय प्रक्रिया के लिए स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाकर इसे पारदर्शी बनाया जाए।

कोलार-होशंगाबाद रोड पर सबसे ज्यादा आपत्तियां

ग्रामीण क्षेत्रों में दरों में 200 से 300% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में बढ़ी हुई दरें भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। 2887 में से 1283 लोकेशन पर 5% से 300% तक रेट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। कोलार और होशंगाबाद रोड पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी को लेकर सबसे ज्यादा आपत्तियां सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बढ़ोतरी को आंशिक रूप से वापस लिया जा सकता है। वहीं भोपाल जिले में 1283 लोकेशन पर कलेक्टर की गाइडलाइन के अनुसार दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है, जबकि 1601 लोकेशन पर रेट पहले के अनुसार रहेंगे। 3883 से घटाकर लोकेशन 2885 की गई हैं। साथ ही 7 नई लोकेशन जोड़ी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

मप्र में फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों का खेल, एक और मंत्री पर लगे आरोप

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ भोपाल में 1 अप्रैल से कलेक्टर गाइडलाइन के तहत 1283 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी रेट्स में औसतन 18% तक वृद्धि का प्रस्ताव है।

✅ कुछ क्षेत्रों में प्रॉपर्टी रेट्स में 5% से लेकर 300% तक की वृद्धि हो सकती है।

✅ क्रेडाई और अन्य रियल एस्टेट संस्थाओं ने इस बढ़ोतरी पर विरोध किया है और इसे रोकने की मांग की है।

✅ यह प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजा जा चुका है, जो इसे मंजूरी देगा।

✅ ग्रामीण क्षेत्रों में दरों में 200-300% तक वृद्धि का प्रस्ताव है, जिसे आंशिक रूप से वापस लिया जा सकता है।

भोपाल न्यूज | Bhopal News | भोपाल प्रॉपर्टी रेट | भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन | प्रॉपर्टी रेट बढ़ोतरी | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • प्रॉपर्टी रेट बढ़ोतरी
  • भोपाल प्रॉपर्टी रेट
  • भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन
  • क्रेडाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर