भोपाल में ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क: बंद फैक्ट्री के पास मिला दूसरा गोदाम, 350 करोड़ रु. की एमडी ड्रग्स बरामद
Pratibha ranaa | Oct 09, 2024, 08:33 IST
bhopal drugs racket md seizure
भोपाल के बगरोदा क्षेत्र में ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। फैक्ट्री के पास मिले गोदाम से 350 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की गई है। यह गोदाम विष्णु पाटीदार का है। पुलिस ने इस मामले में अमित चतुर्वेदी से पूछताछ की है।
भोपाल के बगरोदा में बंद फैक्ट्री से 1814 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बरामदगी के तीन दिन बाद ही पुलिस को 2 किलोमीटर दूर ग्राम रापड़िया में एक और ड्रग्स का गोदाम मिला है। यहां से करीब 3500 लीटर सामग्री जब्त की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 350 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 60 लाख रुपए आंकी गई है। यह गोदाम विष्णु पाटीदार के स्वामित्व में है और भोपाल निवासी अमित चतुर्वेदी ने इसे किराए पर लिया था।
जांच के दौरान, यह खुलासा हुआ कि अमित ने विष्णु पाटीदार से यह गोदाम किराए पर लिया था, जिसमें उसने साबुन की फैक्ट्री के लिए सामग्री रखने का हवाला दिया था। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र और डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी, जिससे उन्हें ग्राम रापड़िया के गोदाम का सुराग मिला।
ये खबर भी पढ़िए...एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
विशेष न्यायालय (एनडीपीएस) ने हरीश को 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एनसीबी ने फैक्ट्री से जब्त किए गए ड्रग्स के 50 सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। इस मामले में हरीश आंजना का नाम भी सामने आया है, जो पांच साल पहले भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक रसूख रखने के कारण चर्चा में आया था।
हरीश की मंदसौर, नाहरगढ़, और पिपलियामंडी में बड़ी मात्रा में संपत्ति है, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए है। पुलिस ने उसकी जमीनों को चिह्नित किया है और ‘संपत्ति जब्ती अधिनियम 1976’ के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हरीश के गिरोह से जुड़े लगभग 12 अन्य लोगों से पूछताछ जारी है, जिनमें से ज्यादातर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
अमित ने विष्णु से किराए में लिया था गोदाम
ये खबर भी पढ़िए...एमडी ड्रग्स मामला : अमित चतुर्वेदी की गोदाम पर छापा, केमिकल जब्त किया
हरीश को पुलिस रिमांड पर भेजा
कई लोगों से पूछताछ जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel