आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के घर ईडी का छापा, फर्जी FD-आबकारी घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Rohit Sahu | Apr 28, 2025, 12:35 IST
ed raid mp
भोपाल में आबकारी उपायुक्त के घर ईडी का छापा, फर्जी एफडी व आबकारी घोटाले में जांच, कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाए। प्रदेश के अलग अलग शहरों में 20 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई की जारी है।
भोपाल (Bhopal) में आबकारी विभाग के उपायुक्त आलोक खरे के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रीवा स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी [ED]) ने सोमवार सुबह बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक और आबकारी अधिकारी के घर भी सर्चिंग की गई। यह मामला फर्जी एफडी (Fake FD) और आबकारी घोटाले (Excise Scam) से जुड़ा बताया जा रहा है।
लोकायुक्त जांच में रायसेन फार्महाउस से पांच लाख रुपये और इंदौर के बंगले से दस लाख रुपये नकद मिले थे। साथ ही, छतरपुर स्थित घर से विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई थी। खरे ने अपनी संपत्तियों का स्रोत फलों की खेती (Fruit Farming) बताया था, जो अब जांच के दायरे में है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि आबकारी विभाग के फर्जी चालान कांड के मुख्य आरोपी संजीव दुबे को सरकार ने जबलपुर में क्यों पदस्थ किया? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईडी (ED) केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है और भाजपा (BJP) अवैध वसूली को संरक्षण दे रही है। पार्टी के मुताबिक, अवैध वसूली के जरिए 22 करोड़ रुपये सरकार के खाते में जमा कराए गए हैं, लेकिन इसका स्रोत अब भी सवालों के घेरे में है।
![congress mp]()
इंदौर (Indore) में ईडी ने एक साथ 18 ठिकानों पर छापे मारे, जिनमें प्रमुख शराब कारोबारी भी शामिल हैं। बसंत बिहार कॉलोनी, तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर जैसे क्षेत्रों में टीमों ने अल सुबह से सर्चिंग शुरू कर दी थी। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई आबकारी घोटाले और फर्जी चालान (Fake Challan) घोटाले से जुड़ी है, जिसकी रकम करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, रीवा और मंदसौर जिलों में शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
FIR की पीडीएफ देखें
यह भी पढ़ें..आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
2015 से 2018 के बीच इंदौर जिला आबकारी कार्यालय में सरकारी गोदाम से शराब उठाने के लिए बैंक चालानों में गड़बड़ी की गई थी। हजारों के चालानों को लाखों का दिखाकर ठेकेदारों ने अतिरिक्त शराब उठाकर मोटी कमाई की थी। ईडी ने 2024 में शिकायत मिलने पर इस मामले में जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें...इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की छापेमारी, ठेकेदार और आबकारी अधिकारी फंसे
इंदौर आबकारी घोटाले में कार्रवाई | bhopal raid | आबकारी अधिकारी आलोक खरे
लोकायुक्त की जांच से शुरू हुई कार्रवाई
छह साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने आलोक खरे के सात ठिकानों पर छापा मारा था। भोपाल, इंदौर, रायसेन और छतरपुर में मिले करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। खास बात यह रही कि इंदौर के पॉश इलाके में पैंट हाउस, भोपाल के बाग मुंगालिया में बड़े बंगले, फार्महाउस की जमीन और रायसेन में दो फार्महाउस की जानकारी सामने आई थी।
विदेशी मुद्रा (करेंसी) और कैश भी बरामद
कांग्रेस ने लगाया सरकार की मिलीभगत होने का आरोप
congress mp
इंदौर में 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
FIR की पीडीएफ देखें
यह भी पढ़ें..आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
आबकारी घोटाला : कैसे हुआ था फर्जीवाड़ा?
यह भी पढ़ें...इंदौर के 71 करोड़ के आबकारी घोटाले में ED की छापेमारी, ठेकेदार और आबकारी अधिकारी फंसे
इन शराब कारोबारियों के ठिकानों पर पड़े छापे
- अविनाश और विजय श्रीवास्तव (एमजी रोड समूह)
- राकेश जायसवाल (जीपीओ चौराहा समूह)
- योगेंद्र जायसवाल (तोपखाना समूह)
- राहुल चौकसे (बायपास चौराहा देवगुराड़िया समूह)
- सूर्यप्रकाश अरोरा, गोपाल शिवहरे, लवकुश और प्रदीप जायसवाल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर आबकारी घोटाले में कार्रवाई | bhopal raid | आबकारी अधिकारी आलोक खरे
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava