Ram Charan Bhopal Event: MP में इवेंट के दौरान ये क्या कह गए राम चरण, मांगनी पड़ी माफी

Manya Jain | Published:
Share
Ram Charan Bhopal Event APOLOGY
Ram Charan Bhopal Event APOLOGY

भोपाल में फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार रामचरण से कुछ गलतियां हो गईं। एआर रहमान के कॉन्सर्ट के बीच हुए इस विवाद के बाद रामचरण को माफी मांगनी पड़ी।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • साउथ स्टार रामचरण अपनी फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन के लिए भोपाल आए थे।
  • भेल दशहरा मैदान में आयोजित इस इवेंट में एआर रहमान भी मौजूद थे।
  • स्टेज से बोलते हुए रामचरण ने गलती से मध्यप्रदेश को 'बिहार' कह दिया।
  • रैपिड फायर में उन्होंने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉल से जोड़ दिया।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रामचरण ने तुरंत माफी मांगी।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में सजा था पेड्डी का मंच

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में जबरदस्त उत्साह का माहौल था। साउथ के दिग्गज सुपरस्टार रामचरण अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन (bhopal event) के लिए भोपाल पहुंचे थे। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी मौजूद थे।

bhopal ram charan peddi movie
bhopal ram charan peddi movie


इस मेगा इवेंट का मुख्य आकर्षण ऑस्कर विजेता एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट था। रहमान की जादुई आवाज सुनने के लिए भोपाल के कोने-कोने से भारी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन इस शानदार शाम के बीच रामचरण से कुछ ऐसी गलतियां हुईं जो अब टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इसके बाद राम चरण को माफी मांगनी पड़ी।

स्टेज से एमपी को कह दिया बिहार

जब रामचरण स्टेज पर आए तो फैंस का जोश सातवें आसमान पर था। स्टेज पर रामचरण काफी भावुक और उत्साहित नजर आ रहे थे। इसी उत्साह में उनकी जुबान अचानक फिसल गई।

उन्होंने भोपाल की जनता को देखते हुए मध्यप्रदेश की जगह बिहार शब्द का इस्तेमाल कर दिया। उन्होंने कहा, "हमारे बिहार के लोगों को, बिहार के लोग, मेरे आप साथ हो?" यह सुनते ही मैदान में मौजूद कुछ लोग हैरान रह गए।

रैपिड फायर राउंड में बुमराह को बना दिया फुटबॉलर

इवेंट के दौरान स्टारकास्ट के साथ एक मजेदार रैपिड फायर राउंड खेला गया था। इसमें रामचरण से भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बयां करने के लिए कहा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को 'महान' और धोनी को 'कूल' बताया।

जब विराट कोहली का नाम आया, तो उन्होंने जोश में कहा—'फायर'। लेकिन जैसे ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सामने आया, रामचरण से दोबारा बड़ी भूल हो गई। उन्होंने अनजाने में बुमराह के बेहतरीन क्रिकेट करियर को फुटबॉल के खेल से जोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर मांगी माफी

रामचरण की इन दोनों गलतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इसके बाद अभिनेता ने बिना देर किए अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और फैंस से अपनी भूल के लिए माफी मांगी।

उन्होंने लिखा, "उफ्फ! मैं कभी-कभी नामों और चीजों को लेकर गड़बड़ कर देता हूं। भारी भीड़ और जबरदस्त उत्साह के बीच यह सिर्फ एक इंसानी भूल थी।" उन्होंने आगे लिखा कि वे बुमराह के खेल का बहुत सम्मान करते हैं।

एआर रहमान ने किया लाइव कॉन्सर्ट

मशहूर संगीतकार एआर रहमान यहां एक लाइव कॉन्सर्ट करने पहुंचे थे। उनके आने से पहले ही मैदान फैंस से खचाखच भर गया था। लोग घंटों से अपने पसंदीदा सिंगर की आवाज सुनने का इंतजार कर रहे थे।

6a6f9b67-5cc
6a6f9b67-5cc


इस इवेंट में फिल्म ‘पेद्दी’ का प्रमोशन भी किया गया। सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर भी भोपाल पहुंचे थे। एआर रहमान ने मंच पर आते ही अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने फिल्म ‘पेद्दी’ का सुपरहिट गाना ‘होलु लू’ भी गाया।

फैंस ने किया सपोर्ट

इस मानवीय भूल के बाद रामचरण के चाहने वाले उनके समर्थन में उतर आए हैं। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि रामचरण ने बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बना दिया। फैंस को उनका यह बेबाक और सच्चा अंदाज काफी पसंद आया।

आपको बता दें कि रामचरण की फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी पसंद किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें...

क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच

कौन हैं ओडिशा की Shreya Lenka, जो बनीं भारत की पहली K-Pop स्टार

कौन हैं Satish Sampal जिनकी बेटी सोने के बर्तनों में खाती है खाना

आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सचिन तेंदुलकर
  • विराट कोहली
  • भोपाल
  • Ram Charan
  • एआर रहमान
  • जान्हवी कपूर
  • बुमराह
  • bhopal event
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक