Pithampur Protest : दो युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर
Sourabh Bhatnagar | Jan 03, 2025, 12:12 IST
thesootr
आज पीथमपुर में प्रदर्शन उग्र हो गया है, जिसे लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी हैं, और सड़कों पर हजारों लोग विरोध में उतरे हैं। पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा है।
भोपाल गैस त्रासदी के कचरे को पीथमपुर में जलाने के फैसले के विरोध में स्थानीय लोग कड़े विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कचरा जलाए जाने का विरोध कर रहे हैं लोगों में से दो युवक ने आत्मदाह की कोशिश की है। युवकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही पीथमपुर पूरी तरह से बंद है और कहीं भी दुकानें नहीं खुली हैं। लोग स्वेच्छा से अपने दुकानें बंद रख रहे हैं। सड़कों पर भारी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
![पीथमपुर में यूका का कचरा जलाए जाने का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज]()
इंदौर से कई संगठन, मजदूर संघ और किसान संघ के सदस्य बड़ी संख्या में पीथमपुर पहुंचे हैं। इन लोगों ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। कचरे को पीथमपुर में जलाने के विरोध में यह प्रदर्शन लगातार जारी है।
सीएम मोहन यादव ने कल स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कैलाश विजयवर्गीय ने भी विरोध के दौरान एक बैठक में इस मुद्दे पर चिंता जताई, लेकिन उनकी अपील भी प्रदर्शनकारियों को शांत नहीं कर सकी।
![protest against the disposal of Union Carbide's waste in Pithampur]()
सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भी जहरीले कचरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है। डोडियार ने कहा, पीथमपुर, इंदौर और धार के लोगों को यूनियन कार्बाइड के जहर से मरने नहीं देंगे। सरकार को इसके लिए या तो कोई दूसरा स्थान तलाशना होगा या फिर इस कचरे को अमेरिका भेजना चाहिए, क्योंकि कचरा अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड ने ही उत्पन्न किया है।
गौरतलब है कि कमलेश्वर डोडियार पहले भी रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद के चलते सुर्खियों में आए थे। धरना-प्रदर्शन में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा भवन के बाहर मौन धरने पर बैठकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाई थी। अब वे पीथमपुर में चल रहे इस आंदोलन में भी शामिल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही पीथमपुर पूरी तरह से बंद है और कहीं भी दुकानें नहीं खुली हैं। लोग स्वेच्छा से अपने दुकानें बंद रख रहे हैं। सड़कों पर भारी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने को लेकर पीथमपुर में विरोध तेज, प्रदर्शनकारी युवकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, युवकों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल लाया गया। देखें वीडियो 👇#dhar #Pithampur #UnionCarbide #bhopal… https://t.co/EnU9xr7gId pic.twitter.com/Rlhg2Rzj1u
— TheSootr (@TheSootr) January 3, 2025
पीथमपुर में यूका का कचरा जलाए जाने का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कोशिशें नामाक
बीती रात जब कचरा भोपाल से पीथमपुर पहुंचा, तब से स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कई कोशिशों के बावजूद जनता पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। विभिन्न संगठन और संस्थाएं इस मुद्दे पर एकजुट होकर कड़े विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। लोग कचरा जलाने पर आंदोलन को और भड़काने की चेतावनी दे रहे हैं।
इंदौर से भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए संगठन
मुख्यमंत्री की अपील पर नहीं पड़ा कोई असर
कमलेश्वर डोडियार भी कूदे मैदान में
protest against the disposal of Union Carbide's waste in Pithampur
सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने भी जहरीले कचरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है। डोडियार ने कहा, पीथमपुर, इंदौर और धार के लोगों को यूनियन कार्बाइड के जहर से मरने नहीं देंगे। सरकार को इसके लिए या तो कोई दूसरा स्थान तलाशना होगा या फिर इस कचरे को अमेरिका भेजना चाहिए, क्योंकि कचरा अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड ने ही उत्पन्न किया है।
गौरतलब है कि कमलेश्वर डोडियार पहले भी रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद के चलते सुर्खियों में आए थे। धरना-प्रदर्शन में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा भवन के बाहर मौन धरने पर बैठकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाई थी। अब वे पीथमपुर में चल रहे इस आंदोलन में भी शामिल हो गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman