कांग्रेस दो मुंही बात न करे, कचरा निष्पादन प्रक्रिया पर खुलकर बोले CM

Raj Singh | Jan 02, 2025, 16:12 IST
Share
mohan yadav
mohan yadav

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी, भारत के इतिहास की सबसे भयानक औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। इस आपदा ने कितनों की जान ले ली थी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी, भारत के इतिहास की सबसे भयानक औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। इस आपदा ने कितनों की जान ले ली थी। वहीं, भोपाल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। उन्होनें राज्य सरकार की ओर से जहरीले कचरे के निष्पादन को लेकर किए जा रहे कदमों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट और विभागीय रिपोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, इस कचरे को भोपाल से 250 किलोमीटर दूर पीथमपुर में डिस्पोज किया जाएगा।

40 साल बाद उठाया बड़ा कदम

सीएम यादव ने बताया कि इस घटना को 40 साल हो चुके हैं, जबकि वैज्ञानिक मानते हैं कि जहरीले कचरे का प्रभाव ज्यादा से ज्यादा 25 सालों तक रहता है। उन्होंने कहा कि इतने सालों तक हम इस कचरे के साथ जीते आए हैं, लेकिन अब इसे स्थाई रूप से नष्ट करने का समय आ गया है। बता दें कि, पीथमपुर में इस कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका पहले भी ड्राई रन किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार हो रहा है कार्य

सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कचरे के निष्पादन के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि कचरे के जलने से पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, 2015 में यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन का परीक्षण किया गया था, जिसमें ये प्रूफ हुआ था कि कचरा जलाने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

40 साल बाद यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे से आजाद हुई राजधानी

जनता और जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लेने की अपील

वहीं सीएम यादव ने कहा कि, इस विषय को लेकर कई लोग राजनीति कर रहे हैं, लेकिन हमें जनता और जनप्रतिनिधियों को भरोसे में लेना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बातचीत करने और कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने की योजना बनाई है।

कांग्रेस पर हमला

साथ ही मोहन यादव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद कांग्रेस की 20 साल तक सरकार रही, लेकिन उन्होंने इस समस्या को लेकर कुछ नहीं किया। कांग्रेस केवल दो मुंही राजनीती कर रही है, इन्हें भोपाल वासियों की चिंता नहीं है। कांग्रेस दो मुंही बात न करे।
यूका कचरा : कैलाश ने मांगी सुरक्षा की गारंटी, शाह बोले- कोर्ट का आदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे विस्तृत चर्चा

आपको बता दें कि, सीएम ने बताया प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस मामले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार पर्यावरण और जनता दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Supreme Court
  • CM Mohan Yadav
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कांग्रेस पार्टी
  • Bhopal Gas Tragedy
  • mp news bhopal news
  • Bhopal Gas Tragedy SC
  • Supreme Court Verdict on Bhopal Gas Tragedy
  • यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन
  • mp news hindi
  • यूनियन कार्बाइड फैक्टरी
  • CM मोहन यादव
  • यूका कचरा जलाने का विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं