बिना बिजली कनेक्शन के आया डेढ़ लाख का बिल, कंपनी ने घर पर तैनात किया बंदूकधारी गार्ड
Amresh Kushwaha | Feb 04, 2026, 15:42 IST
bhopal huge electricity bill without connection
भोपाल में बिना बिजली कनेक्शन के एक विकलांग व्यक्ति को 1.76 लाख रुपए का बिल भेजा गया है। इसके बाद वसूली के लिए घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इस घटना से राजनीतिक घमासान मच गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीब मामला सामने आया है। बिना बिजली कनेक्शन के हाफिज सईद के परिवार को 1 लाख 76 हजार रुपए का बिजली बिल भेजा गया है। हाफिज सईद विकलांग हैं और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार, 04 फरवरी को प्रदर्शन भी किया है। कांग्रेस ने घर के बाहर तैनात बंदूकधारी गार्ड की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई है।
हाफिज सईद का परिवार कह रहा है कि उनके घर में कोई बिजली मीटर नहीं था। बावजूद इसके, बिजली कंपनी लाखों रुपए का बिल जमा करने का दबाव डाल रही है। कंपनी का कहना है कि इस परिवार ने कई सालों तक बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया है। उन्होंने आसपास के लोगों से कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल किया था। इस कारण उनके खिलाफ चालान पेश किया गया है।
बिजली कंपनी की मनमानी की शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वहां प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने इस मामले में गांधीगिरी करते हुए बंदूकधारी गार्ड को फूल माला पहनाई है। साथ ही, परिवार की जान बख्शने की भीख भी मांगी है।
कांग्रेस नेता शुक्ला ने आरोप लगाया कि नरेला विधानसभा में बिजली कंपनी के इंजीनियर गरीबों से अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, निर्धन परिवार कैसे लाखों का बिल जमा करेंगे? इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। शुक्ला ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में दीपक दीवान, महेश मेहरा, बाबर खान, युवराज सिंह राय, अलीमुद्दीन बिल्ले और अशरफ खान मौजूद थे।
मंगलवार को भानपुर जोन अटल नेहरु नगर में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने एक बंदूकधारी गार्ड पीड़ित परिवार के दरवाजे पर बैठा दिया है। मनोज शुक्ला ने कहा कि आज वह भानपुर जोन के बिजली घर जाएंगे और पीड़ित परिवार के साथ कई अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह कई बार अधिकारियों से बात करना चाहते थे, लेकिन कोई भी सही जवाब देने को तैयार नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...
एम्स भोपाल में पहली बार फेफड़ों की डीप क्लीनिंग, मौत के मुंह से लौटे दो मरीज
अब राम राजा के दर्शन और आसान, भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द
भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला
भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध
बिना कनेक्शन के बिजली का किया उपयोग- कंपनी
कांग्रेस ने गांधीगिरी का प्रदर्शन किया
भोपाल के भानपुर जोन अटल नेहरू नगर में बिजली कंपनी की अमानवीयता सामने आई है। विकलांग हाफिज सईद और उनकी विकलांग पत्नी के नाम पर बिना मीटर के 1.76 लाख रुपये का बिजली बिल थमाया गया है। बिजली कंपनी द्वारा दबाव बनाने के लिए बंदूकधारी गार्ड दरवाजे पर बैठा दिया गया, ताकि परिवार किसी से… pic.twitter.com/rq4cnZy2Kc
— MP Congress (@INCMP) February 3, 2026
कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान
whatsapp-image-2026-02-03-at-40433-pm_1770122617-912786
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का बयान
ये खबर भी पढ़िए...
एम्स भोपाल में पहली बार फेफड़ों की डीप क्लीनिंग, मौत के मुंह से लौटे दो मरीज
अब राम राजा के दर्शन और आसान, भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द
भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला
भोपाल गोमांस मामला: 26.5 टन बरामदगी के बाद सड़कों पर आक्रोश, मुंडन कर जताया विरोध
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari