दंपती के बीच हुआ विवाद, पत्नी को ससुराल छोड़कर घर आए पति ने लगाई फांसी

Sandeep Kumar | Apr 06, 2025, 24:01 IST
Share
bhopal-husband-suicide
bhopal-husband-suicide

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। युवक ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के बाद घर लौटकर कमरा बंद किया और आत्महत्या कर ली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

32effe0b-2f4
32effe0b-2f4

परिवार ने देर रात शव देखा

अभिषेक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का मानसिक तनाव भी बढ़ा हुआ था। कुछ देर बाद, घर के लोग जब उसकी तलाश करने गए, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। जब दरवाजा खोला गया, तो अभिषेक का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का ऐलान- लाल किले पर होगा विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन

ये खबर भी पढ़िए...संविधान की सुरक्षा जरूरी, संघ की अगली नजर ईसाइयों की भूमि पर: राहुल गांधी का आरोप

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

अशोका गार्डन पुलिस के एएसआई पन्ना साहू के मुताबिक, युवक ने आत्महत्या करने से पहले किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...MP हाईकोर्ट ने कहा- जमीन अधिग्रहण केस में दोबारा हो सुनवाई, जिला जज के खिलाफ जांच के निर्देश

पत्नी को ससुराल छोड़कर आया था युवक

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिषेक गौतम नगर इलाके में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। वह प्राइवेट काम करता था और उसकी पत्नी से करीब चार साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा हो जाता था। बीते शुक्रवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अभिषेक ने अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया। कुछ समय बाद, वह वापस घर आया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़िए...पुलिस मुख्यालय भोपाल ने किया 22 निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पति-पत्नी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अशोका गार्डन पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज