भोपाल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत: डॉक्टर, जेलर समेत इन पुलिसकर्मियों पर चलेगा हत्या का केस

Amresh Kushwaha | Published:
Share
bhopal-jail-suspected-prisoner-death
bhopal-jail-suspected-prisoner-death

भोपाल सेंट्रल जेल में 2015 में विचाराधीन बंदी मोहसिन की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने अहम फैसला लिया है। एक डॉक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों पर केस चलने का आदेश मिले हैं।

2015 में भोपाल सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी मोहसिन (Undertrial Prisoner Mohsin) की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रीति साल्वे (Additional Sessions Judge Preeti Salve) ने इस मामले में सभी आरोपियों की रिवीजन याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद अब इन आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने (Evidence Destruction), और आपराधिक षड्यंत्र (Criminal Conspiracy) के आरोप में केस चलेगा।

यह मामला उस वक्त का है जब मोहसिन की मौत के बाद उसके परिजनों ने कोर्ट में प्राइवेट शिकायत (Private Complaint) दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जांच किया गया। जांच के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आशीष मिश्रा ने आठ आरोपियों पर आपराधिक धाराएं लगाई थीं।

ये खबर भी पढ़िए...मोहसिन की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, आतंकियों के लिए जुटाता था फंड, NIA ने की थी छापामारी

जानें मौत के बाद क्या हुआ?

मोहसिन की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम (Postmortem) रिपोर्ट में यह पता चला कि उसकी मौत 72 घंटे पहले हो चुकी थी। वहीं प्रशासन ने इसे गुपचुप तरीके से छिपाने की कोशिश की थी। डॉक्टरों ने मोहसिन को मानसिक रोगी बताकर उसे ग्वालियर (Gwalior) भेज दिया था। ग्वालियर अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वकील यावर खान (Lawyer Yawar Khan) मोहसिन के परिजनों की तरफ से पैरवी कर रहे थे। यावर खान ने बताया कि शव पर कई चोटों के निशान (Injury Marks) थे। मोहसिन के हाथ की कलाई और एड़ी पर रस्सी बांधने (Rope Marks) के निशान थे और प्राइवेट पार्ट में सूजन भी पाई गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग

जानें आरोपी कौन हैं?

इस मामले में आरोपी एक डॉक्टर समेत टीआई, जेलर, और पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया है। जिन पर आरोप लगे हैं, उनमें टीटी नगर थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया, केंद्रीय जेल भोपाल के तत्कालीन जेलरआलोक बाजपेयी, डॉक्टर आरएन साहू और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन पर मोहसिन के साथ मारपीट (Beating) करने और झूठी रिपोर्ट (False Report) तैयार करने के आरोप लगे हैं।

आलोक वाजपेयी, जो अब इंदौर जेल (Indore Jail) में पदस्थ हैं। उनपर आरोप है कि ज्यूडिशियल कस्टडी (Judicial Custody) में भेजे गए मोहसिन को इलाज मुहैया नहीं कराया। इसके साथ ही उसे मारपीट का शिकार बनाया। डॉक्टर आरएन साहू पर आरोप है कि उन्होंने मोहसिन को मनोरोगी बताकर उसे ग्वालियर रेफर किया, जबकि वह मानसिक रूप से स्वस्थ था।

ये खबर भी पढ़िए...Jaggi murder case : 27 accused को वारंट जारी,एक ने भी नहीं किया सरेंडर

आरोपियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

कोर्ट ने जमानती वारंट (Bailable Warrants) जारी कर सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

भोपाल जेल | Bhopal Jail | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • जेलर
  • टीआई
  • Bhopal Jail
  • भोपाल जेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर