भोपाल लव जिहाद केस, वकीलों ने आरोपियों को पीटा, कपड़े फाड़े, पुलिसकर्मी भी घायल
Rohit Sahu | Apr 29, 2025, 08:36 IST
love jihad case bhopal updates
पाल कोर्ट में लव जिहाद केस के आरोपियों की पेशी के दौरान वकीलों ने की पिटाई कर दी, पुलिस के सामने करीब 4 घंटे कोर्ट परिसर में हंगामा चलता रहा।
भोपाल में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में पेशी के दौरान भगवा रंग के गमछे में देखकर वकील आगबबूला हो उठे। पुलिस ने फरहान खान, अली खान और साहिल खान को सोमवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों के कोर्ट रूम पहुंचते ही वकीलों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और भारी हंगामा मच गया। देखते ही देखते अदालत परिसर में पुलिस बल बढ़ाना पड़ा।
सोमवार को एक और पीड़िता ने सामने आकर आरोपियों के खिलाफ बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने चौथी एफआईआर दर्ज कर ली है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
इससे पहले, पुलिस ने बागसेवनिया थाना क्षेत्र में आरोपियों का जुलूस निकाला था। आरोपियों से सड़क पर उठक-बैठक भी करवाई गई। बाद में सभी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने फरहान खान को 30 अप्रैल तक रिमांड पर भेजने का अनुरोध किया, जबकि अली खान को 2 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
डीसीपी संजय अग्रवाल के अनुसार, सोमवार तड़के पुलिस ने अली खान को निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार किया। पकड़े जाने से पहले अली भागने की कोशिश में दीवार फांदते वक्त गिर पड़ा, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस अब उसकी फरारी में मदद करने वालों की भी तलाश कर रही है।
जब पुलिस आरोपियों को जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, तब भी संस्कृति बचाओ मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत वाहन सहित आरोपियों को अस्पताल से हटाया और थोड़ी देर बाद मेडिकल परीक्षण पूरा कराया।
मामले की चौथी पीड़िता की शिकायत में खुलासा हुआ कि साहिल ने 'निक्की' नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। वह खुद को हिंदू बताकर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था। पुलिस अब साहिल के सोशल मीडिया रिकॉर्ड्स खंगाल रही है।
भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...
इस केस से जुड़ा एक और नाम, हमीद, चार महीने पहले आत्महत्या कर चुका है। बताया गया कि उसने अशोका गार्डन इलाके में खुदकुशी की थी। हमीद का कमरा भी पीड़िता के शोषण में इस्तेमाल हुआ था। हालांकि उसकी आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें...अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM मोहन यादव, लव जिहाद पर सख्त, पाक नागरिकों को बाहर करने के निर्देश
thesootr links
मध्यप्रदेश में लव जिहाद | Love-Jihad | Bhopal | MP News | मध्य प्रदेश | भोपाल कोर्ट
तीन घंटे कोर्ट रूम में बंद रहे आरोपी
सुरक्षा के मद्देनज़र आरोपियों को शाम 7.30 बजे तक कोर्ट रूम में ही रोका गया। इस बीच, न्यायधीश आरती आर्य ने भी हंगामे के चलते कोर्ट रूम छोड़ दिया। जब पुलिस ने आरोपियों को बाहर निकाला, तभी आक्रोशित वकीलों ने फरहान खान और अली खान पर हमला कर दिया। दोनों की कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई हुई।
चौथी पीड़िता के सामने आने के बाद नया केस
पुलिस ने निकाला जुलूस, कोर्ट में कराया पेशी
निजामुद्दीन से पकड़ा गया आरोपी अली
मेडिकल जांच के दौरान भी भिड़ंत
'निक्की' बनकर फंसाता था साहिल
भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...
आरोपियों में से एक हमीद ने कर ली थी खुदकुशी
यह भी पढ़ें...अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM मोहन यादव, लव जिहाद पर सख्त, पाक नागरिकों को बाहर करने के निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश में लव जिहाद | Love-Jihad | Bhopal | MP News | मध्य प्रदेश | भोपाल कोर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari