कराची से नहीं आएगी भोपाल के इंजीनियर ओवैज की दुल्हन, पहलगाम हमले के बाद मोहब्बत पर ब्रेक

Rohit Sahu | Published:
Share
bhopal owej khan pakistan dulhan
bhopal owej khan pakistan dulhan

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर आवाजाही रुकने से भोपाल के ओवैज का कराची जाने का वीजा रद्द हो गया। वह अपनी पाकिस्तानी पत्नी हिरा को लाने वाले थे।

MP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर अब केवल घाटी तक सीमित नहीं रहा। 26 लोगों की मौत से देश शोक में डूबा है। इस हमले का असर मध्य प्रदेश के भोपाल के एक युवक की शादी पर भी पड़ा है। दरअसल कोहेफिजा के रहने वाले इंजीनियर ओवैज खान (34) अपनी पत्नी हिरा (38) को पाकिस्तान के कराची से भारत लाने वाले थे, लेकिन अटारी-वाघा सीमा बंद होने से उनका वीजा रद्द कर दिया गया। अब वे अपनी दुल्हन नहीं ला पाएंगे।

ऑनलाइन निकाह के बाद मिलने की उम्मीद फिर टूटी

9 मार्च 2024 को ओवैज और हिरा ने ऑनलाइन निकाह किया था। शादी के बाद औवेज की पाकिस्तानी दुल्हनहिरा को भारत लाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पहलगाम हमले के बाद जब सीमा बंद हुई, तो उनकी यह योजना ठप हो गई। अब दोनों वीडियो कॉल के जरिए ही संवाद कर पा रहे हैं।

भोपाल में हीरा का ननिहाल

हिरा का भोपाल (bhopal) से पुराना नाता है। उसकी ननिहाल भोपाल में है और वह अपने रिश्तेदारों से मिलने अक्सर आती थी। साल 2009 में औवेज और हीरा की पहली मुलाकात हुई थी और तभी दोनों एक-दूसरे के लिए खास बन गए। लेकिन हिरा कुछ समय बाद पाकिस्तान लौट गई और इसके बाद 2013 के बाद कभी नहीं मिल पाए।

यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...

अनुमति नहीं मिली, तो ऑनलाइन हुआ निकाह

ओवैज ने बताया कि हिरा को भारत आने की अनुमति नहीं मिली। कई कोशिशों के बावजूद जब मुलाकात नहीं हो पाई, तो दोनों ने ऑनलाइन शादी करने का निर्णय लिया। उन्हें उम्मीद थी कि शादी के बाद सब आसान हो जाएगा। इस बार ओवैज ने पासपोर्ट में पति के नाम की एंट्री कराई थी। दूतावास की स्वीकृति, दस्तावेज और ट्रेन टिकट तक तैयार थे। उन्होंने अमृतसर से लाहौर की ट्रेन में 9 मई के लिए सीट बुक की थी। योजना थी कि वहां से कराची जाकर हिरा को साथ लाएं, लेकिन सीमा बंद हो जाने से उनका यह सपना एक बार फिर टूट गया।

यह भी पढ़ें...भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची हलचल, संसद में आई गीदड़ भभकी

पुलवामा के बाद अब पहलगाम

यह पहली बार नहीं जब आतंकी हमला उनकी प्रेम कहानी की राह में बाधा बना हो। ओवैज ने बताया कि पहले भी पुलवामा हमले के समय हिरा और उसका परिवार भारत आ रहा था। लेकिन हमले के बाद वीजा रद्द कर दिया। अब पहलगाम में हमले (pahalgam attack) से उनका सपना टूट गया।इस बार ओवैज के वीजा की वैधता 26 मई तक थी। लेकिन सीमा पर तनाव और वीजा रद्द (Visa) होने से अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें<br>

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • pakistan
  • पाकिस्तानी दुल्हन
  • Visa
  • pahalgam attack
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर