भोपाल मैनिट में मिली सेकेंड इयर के स्टूडेंट की लाश, पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी

Deeksha Nandini Mehra | Sept 04, 2024, 13:58 IST
Share
भोपाल मैनिट स्टूडेंट सुसाइड केस
भोपाल मैनिट स्टूडेंट सुसाइड केस

भोपाल मैनिट में एमसीए सेकंड ईयर के छात्र रेनूमाला शशिधर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

Bhopal MANIT Student Suicide Case: भोपाल के MANIT में एमसीए सेकंड ईयर के छात्र रेनूमाला शशिधर (Renumala Shashidhar) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और छात्र के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी आत्महत्या से संबंधित कोई पोस्ट नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

ये खबर पढ़िए...इंदौर सुसाइड : लैपटॉप से सुलझेगी दुल्हन बन आत्महत्या करने की गुत्थी

मिली जानकारी के अनुसार, रेनूमाला को सिंगल रूम दिया गया था, जिसके चलते उसके आत्महत्या के इरादे की भनक किसी को नहीं लगी। आत्महत्या की ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद MANIT का बुधवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मानसिक तनाव से लेकर लव एंगल तक मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

आर्थिक परेशानी के साथ थी स्वास्थ्य समस्याएं

एसीपी चंद्रशेखर पांडे (ACP Chandrashekhar Pandey) ने बताया कि छात्र के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जैसा कि उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया। रेनूमाला के पिता का निधन हो चुका था और घर में उसकी मां और बहन थीं। वह अक्सर अपने दोस्तों से कहता था कि उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जल्दी नौकरी करनी है ताकि घर की जिम्मेदारियों को पूरा कर सके। इन चिंताओं के कारण वह हमेशा परेशान रहता था।

ये खबर पढ़िए...पांच दिन पहले चीन से लौटी मेडिकल छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ भी थीं। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गार्ड ने देखा शव

एसीपी पांडे ने बताया कि हॉस्टल का गार्ड सुबह के समय राउंड पर था। उसने सबसे पहले छात्र का शव फंदे पर लटका देखा और प्रबंधन को सूचित किया। छात्र आंध्र प्रदेश का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ये खबर पढ़िए...इंदौर में महिला टीचर के आरोपों से परेशान छात्र गौरव हाड़ा ने किया सुसाइड, महिला पुलिस पर समझौते के बदले 45 हजार लेने के आरोप

उत्साह से शोक की ओर

बुधवार को MANIT का स्थापना दिवस (MANIT Foundation Day) था और तैयारी पूरी हो चुकी थी, छात्रों में उत्साह था। लेकिन इस दुखद घटना के बाद छात्रों का उत्साह शोक में बदल गया। रेनूमाला के आत्मघाती कदम से उसके दोस्त शॉक में हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के चलते मैनिट में ताला है और स्थापना दिवस के समारोह को स्थगित कर दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल न्यूज़
  • Bhopal Manit
  • भोपाल मैनिट
  • Bhopal News in Hindi
  • student suicide case
  • भोपाल मैनिट स्टूडेंट सुसाइड केस
  • MP Student Suicide Case
  • एमसीए स्टूडेंट रेनूमाला शशिधर
  • student Renumala Shashidhar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा