भोपाल मेट्रो टिकट विवाद : एक बार में 80 टिकट भी नहीं काट सके, जैन समाज की संदेश यात्रा रद्द

Aman Vaishnav | Dec 26, 2025, 12:03 IST
Share
bhopal-metro-ticket-issue-group-travel-guide
bhopal-metro-ticket-issue-group-travel-guide

भोपाल मेट्रो के कामर्शियल रन के 5वें दिन एम्स स्टेशन पर टिकट को लेकर भारी हंगामा हो गया। मैन्युअल टिकटिंग सिस्टम के कारण 80 लोगों के ग्रुप को टिकट देने से मना कर दिया गया। जैन समाज के 80 लोगों को टिकट देने से मना कर दिया गया। जिससे उनमें नाराजगी है।

भोपाल मेट्रो स्टेशन पर हंगामा

👉 भोपाल मेट्रो में अभी सिर्फ मैनुअल टिकट ही मिल रहे हैं।

👉 एम्स स्टेशन पर 80 लोगों के ग्रुप को टिकट नहीं मिल पाया।

👉 यात्रियों ने मेट्रो कॉर्पोरेशन के बड़े अफसरों से लिखित शिकायत की है।

👉मेट्रो के पास फिलहाल 'ग्रुप बुकिंग' का कोई सॉफ्टवेयर नहीं है।

👉 जैन समाज का यह ग्रुप पर्यावरण जागरूकता के लिए सफर करना चाहता था।

BHOPAL. भोपाल मेट्रो को शुरू हुए अभी सिर्फ 5 दिन ही हुए हैं। लेकिन सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को एम्स मेट्रो स्टेशन पर हंगामा हो गया। जैन समाज के 80 लोगों को टिकट देने से मना कर दिया गया।

टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि वे इतनी जल्दी इतने टिकट नहीं काट सकते। इस वजह से बुजुर्गों और बच्चों समेत पूरे ग्रुप को बिना सफर किए वापस लौटना पड़ा।

जैन समाज के 80 लोगों को नहीं मिला टिकट

गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे जैन समाज का एक बड़ा ग्रुप स्टेशन पहुंचा था। इस ग्रुप में करीब 80 लोग शामिल थे। इसमें बच्चे और बुजुर्ग भी थे। ये सभी लोग मेट्रो का अनुभव लेने और पर्यावरण का संदेश देने आए थे। जैसे ही इन्होंने काउंटर पर 80 टिकट मांगे, कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। कर्मचारियों का कहना था कि वे इतनी जल्दी इतने टिकट नहीं काट सकते।

ये खबर भी पढ़िए...तीर्थ यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे बुजुर्ग यात्री, टिकट नहीं मिलने से लौटना पड़ा घर, गुस्से के बाद हंगामा

whatsapp-image-2025-12-25-at-81059-pm_1766676083
whatsapp-image-2025-12-25-at-81059-pm_1766676083

ये खबर भी पढ़िए...अब टिकट कैंसिलेशन पर IRCTC को लौटानी होगी 70 फीसदी राशि, उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश

क्या टिकट लेने के लिए 6 घंटे पहले आएं?

साकेत नगर निवासी संजय जैन और आलोक शर्मा ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेट्रो अफसरों से शिकायत की कि क्या 80 टिकट के लिए 6 घंटे चाहिए? यात्रियों का कहना था कि वे आधा घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्हें टिकट देने से मना कर दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें 80 टिकट देने में 30 मिनट से ज्यादा लगेंगे। इस देरी की वजह से पूरे ग्रुप को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

ये खबर भी पढ़िए...तत्काल टिकट के लिए OTP की जरुरत, राजधानी और शताब्दी के बाद 100 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी नियम लागू

एम्स स्टेशन पर टिकट नहीं मिलने से नाराज लोग जमीन पर ही बैठ गए। - Dainik Bhaskar
एम्स स्टेशन पर टिकट नहीं मिलने से नाराज लोग जमीन पर ही बैठ गए। - Dainik Bhaskar
ये खबर भी पढ़िए...Bhopal News:रोजाना 12 घंटे चलेगी Bhopal Metro, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा
  • काउंटर की दलील: कर्मचारियों ने कहा कि 30 मिनट में 80 टिकट देना मुमकिन नहीं है।
  • यात्रियों का तर्क: यात्रियों ने पूछा कि क्या 80 टिकट के लिए हम 6 घंटे पहले आएं?
  • सफर कैंसिल: टिकट न मिलने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को निराश होकर घर जाना पड़ा।
स्थिति टिकट के लिए मेट्रो की सलाह
अकेले या 2-4 लोग ट्रेन समय से 15 मिनट पहले आएं
15-20 लोगों का ग्रुप 20 मिनट पहले काउंटर पर पहुंचें
बड़ा ग्रुप (50+) कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचे

डिजिटल इंडिया के दौर में कागज की पर्ची

भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हुए 5 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यात्री स्मार्ट कार्ड या QR कोड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। हाथों से पर्चियां काटने की वजह से काउंटरों पर लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रियों का कहना है कि जब करोड़ों का प्रोजेक्ट तैयार है। फिर भी टिकट सिस्टम इतना कमजोर क्यों है? बुजुर्गों और बच्चों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

Tags:
  • Bhopal News
  • Bhopal Metro
  • भोपाल मेट्रो
  • आलोक शर्मा
  • जैन समाज
  • मेट्रो स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा