IAS निधि सिंह के खिलाफ राजधानी में निंदा प्रस्ताव पास, ऐसा पहली बार
Sourabh Bhatnagar | Dec 14, 2024, 08:39 IST
thesootr
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को एक जरूरी कदम उठाते हुए अपर आयुक्त एवं बीसीएलएल सीईओ निधि सिंह के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को एक जरूरी कदम उठाते हुए अपर आयुक्त एवं बीसीएलएल सीईओ निधि सिंह के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। यह राजधानी के इतिहास में पहली बार है जब किसी आईएएस अधिकारी के खिलाफ ऐसा कदम उठाया गया है। यह प्रस्ताव बीसीएलएल डायरेक्टर और एमआईसी सदस्य मनोज राठौर के खिलाफ दिए गए सार्वजनिक बयान के संदर्भ में लाया गया।
बैठक में अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया गया। पार्षदों ने न्यू मार्केट और एमपी नगर में चल रही अवैध पार्किंग पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान ठेके निरस्त करने और राजस्व की हानि रोकने पर भी चर्चा हुई।
पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों पर फोन न उठाने और काम में लापरवाही के आरोप लगाए। कई प्रतिनिधियों ने कहा कि समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारी समय नहीं देते और अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं।
बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण और हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट के तहत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सामुदायिक भवनों को किराए पर देने और शहर में पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्यों पर भी सहमति बनी।
महापौर मालती राय और नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने जानकारी दी कि यह प्रस्ताव राज्य शासन के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय को भेजा जाएगा। बैठक के दौरान ही प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया गया, जिस पर सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर किए। सभी 85 पार्षदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और इसे उनकी सर्विस बुक में रिकॉर्ड करने का निर्देश दिया गया।
अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोप
भोपाल में बनेंगे 9 ऐतिहासिक द्वार
महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर 9 ऐतिहासिक द्वार बनाए जाएंगे। एक द्वार पर 6-7 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए मुख्यमंत्री से बजट की मांग की गई है।
स्वच्छता और हाउसिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
FAQ
- निधि सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव क्यों लाया गया?
पार्षदों ने जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाने और लापरवाही के चलते यह प्रस्ताव पारित किया। - बैठक में अवैध पार्किंग पर क्या चर्चा हुई?
अवैध पार्किंग चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और ठेके निरस्त करने की मांग की गई। - भोपाल में ऐतिहासिक द्वार बनाने का क्या उद्देश्य है?
शहर के प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक पहचान और सौंदर्यीकरण के लिए 9 ऐतिहासिक द्वार बनाए जाएंगे। - स्वच्छता और हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत क्या निर्णय लिए गए?
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कार्य तेज करने और हाउसिंग प्रोजेक्ट की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। - नगर निगम अधिकारियों पर क्या आरोप लगाए गए?
पार्षदों ने फोन न उठाने, समय न देने और जनहित कार्यों में देरी करने का आरोप लगाया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman