MP WEATHER REPORT: प्रदेश में कड़ाके की ठंड का जारी, 25 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

thesootr Desk | Dec 10, 2025, 18:56 IST
Share
सर्दी का अलर्ट
Photograph: (The Sutra)

मध्‍य प्रदेश। एमपी में सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आई है। 25 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। सबसे ठंडा क्षेत्र कल्याणपुर रहा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सर्द हवा से रात का पारा काफी तेजी से लुढ़का है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत 25 शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम सक्रिय है। 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा बढ़ रही है। जिससे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: आज कई जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट

तापमान कम होने से जम रही बर्फ

मध्यप्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तापमान कम होने से बर्फ जम रही है। इसका नजारा सुबह फसल, पौधों पर देखा जा सकता है। 11 और 12 दिसंबर को अधिक ठंड पड़ने और शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिये अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट नहीं, लेकिन कंपकंपी छूटाएगी ठंड, जानें आज का मौसम

कल्याणपुर रहा सबसे ठंडा शहर

सबसे ज्यादा ठंड आज भी शहडोल जिले का कल्याणपुर में ही दर्ज की गई है। यहां पारा लगातार चौथे दिन भी 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें.... मध्यप्रदेश में तापमान गिरा

पौधों पर जम रही है बर्फ

मध्यप्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बर्फ जमने की स्थिति बन रही है। इसका नजारा सुबह फसल, पौधों पर देखा जा सकता है। 11 और 12 दिसंबर को अधिक ठंड पड़ेगी। वहीं शीतलहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित होगा। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिये होगी। मौसम विभाग ने इसके लिये अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में सर्दी का कहर, इन जिलों में 3 दिन कोल्ड वेव की चेतावनी

यह जिले रहेंंगे प्रभावित

एमपी में बुधवार और गुरुवार को कोल्ड वेव का अलर्ट है। इन दो दिनों में भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और शाजापुर में शीतलहर चलने का अनुमान है। बात करें बीती मंगलवार रात की तो प्रदेश के 25 शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम शहडोल का कल्याणपुर, जहां 4.7 डिग्री तापमान रहा।

नए साल का पहला झटका, मध्यप्रदेश में बिजली और महंगी होने के आसार

इन जिलों में गिर सकता है पारा...

  • पचमढ़ी 5 डिग्री, राजगढ़ 5.6, नौगांव 6

  • इंदौर 6.1, उमरिया 6.4 डिग्री

  • भोपाल 7.2 डिग्री, रीवा 7.5 डिग्री

  • मलाजखंड 7.6 डिग्री

  • शिवपुरी-रायसेन और मंडला 8 डिग्री

  • जबलपुर 8.5 डिग्री, बैतूल 8.6 डिग्री

  • ग्वालियर-खजुराहो और दतिया 9 डिग्री

  • सतना-दमोह और नरसिंहपुर 9.2 डिग्री

  • उज्जैन 9.5 डिग्री, छिंदवाड़ा 9.6 डिग्री

  • टीकमगढ़ और सीधी जिले 9.8 डिग्री

  • सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • मध्यप्रदेश में तापमान गिरा
  • शीतलहर
  • आज कई जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच