सेना के कर्नल पर महिला कांस्टेबल से रेप का आरोप, खुद को कुंवारा बताकर 13 साल तक...
Raj Singh | Published:
bhopal rape news
भोपाल पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल पर इस दुष्कर्म का आरोप लगा है।
मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाले इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ महिला आरक्षक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दुष्कर्म का आरोप सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगा है। आरोपी साल 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था। इसके बाद वह उससे नजदीकी बढ़ा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तो उसे लगा कि उसकी इज्जत लूट ली गई है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर सेना के अधिकारी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर जल्द ही शादी करने का झांसा दिया और यौन शोषण करता रहा। अब महिला ने इस मामले में भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी खबर पढ़ें... महिला रेप नहीं कर सकती, लेकिन उकसा सकती है: एमपी हाईकोर्ट
आरोपी जब भी भोपाल आता तो पीड़िता से यह कहकर शारीरिक शोषण करता कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा और फिर चला जाएगा। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही कई बार शादी की तारीख तय कर पीड़िता को बताया और उससे पहले वह तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और उसका शारीरिक शोषण करके चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालात के चलते उसे लंबी छुट्टी नहीं मिल पाई है, इसलिए वे कुछ महीने बाद शादी कर लेंगे। उसने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार किया।
ये भी खबर पढ़ें... स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला
पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि आरोपी कुछ साल पहले तक शादी की बात करता रहा, बाद में वह उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच जब पीड़िता ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी कई साल पहले ही शादी हो चुकी है। इसके बाद जब पीड़िता ने उस पर दबाव बनाने की कोशिश की तो उसने कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और मैं उससे तलाक लेने की कोशिश कर रहा हूं। तलाक मिलने के बाद मैं जल्द ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच जब पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता। पुलिस ने धमकी देकर दुष्कर्म करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ॉ
शादी का वादा कर....
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह साल 2012-2013 में आरोपी वरुण प्रताप सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी सिंह ने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इस दौरान उसने महिला कांस्टेबल को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
भोपाल आकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता
ये भी खबर पढ़ें... स्तन पकड़ना और पायजामे का नाड़ा तोड़ना रेप की कोशिश नहीं, HC का अजीबोगरीब फैसला
कई धाराओं में मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari