भोपाल रेलवे स्टेशन पर होटल जैसी सुविधा, अब सिर्फ 50 रुपए में गेम्स, लाइव मैच और बुफे
Kaushiki | May 25, 2025, 08:46 IST
bhopal railway station1
भोपाल रेलवे स्टेशन पर लग्जरी लाउंज शुरू होने वाली है। यहां 50 रुपए में गेम्स, लाइव मैच और चाय मिलेगी। 200 रुपए में अनलिमिटेड बुफे और नहाने की सुविधा भी मिलेगी।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब ट्रेन का इंतजार बोरिंग नहीं लगेगा। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर IRCTC (भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम) और स्तुति इंटरप्राइजेस की साझेदारी में लग्जरी एग्जीक्यूटिव लाउंज शुरू हो रहा है। इस लाउंज में यात्रियों को चाय, कॉफी, कुकीज, गेम्स, लाइव क्रिकेट मैच और म्यूजिक की सुविधा सिर्फ 50 रुपए में मिलेगी।
लंबी यात्रा के बाद तरोताजा होने के लिए नहाने और आरामदायक भोजन की सुविधा भी होगी। यह स्टेशन अब सिर्फ ट्रैवल का नहीं बल्कि आराम और मनोरंजन का भी अनुभव देगा।
ये खबर भी पढ़ें... MP Transfer News 2025: 50 हजार कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर, आवेदन पहुंच गए डेढ़ लाख
भोपाल स्टेशन पर पॉड होटल पहले ही शुरू हो चुका है। यह सुविधा अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उपलब्ध है। यहां दो सौ रुपए से आरामदायक ठहरने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा यहां स्लिपिंग कैप्सूल जैसे बेड भी बने हुए हैं। जहां यात्रा आराम कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा Paid है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनेगा 250 किमी लंबा पर्यटन कॉरिडोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | Bhopal railway station
लंबी यात्रा के बाद तरोताजा होने के लिए नहाने और आरामदायक भोजन की सुविधा भी होगी। यह स्टेशन अब सिर्फ ट्रैवल का नहीं बल्कि आराम और मनोरंजन का भी अनुभव देगा।
ये खबर भी पढ़ें... MP Transfer News 2025: 50 हजार कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर, आवेदन पहुंच गए डेढ़ लाख
50 रुपए में क्या-क्या मिलेगा
- एसी हॉल और आरामदायक सोफा
- चाय, कॉफी और कुकीज़
- समाचार पत्र और पत्रिकाएं
- फ्री वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग
- ट्रेन जानकारी के लिए डिजिटल डिस्प्ले
- एलईडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम
बच्चों के लिए गेमिंग जोन
- बच्चों और परिवार के मनोरंजन के लिए गेमिंग ज़ोन बनाया गया है।
- यहां लूडो, केरम और सांप-सीढ़ी जैसे पारंपरिक गेम मौजूद हैं।
- यात्रियों के ठहरने का अनुभव अब मजेदार और यादगार होगा।
दो सौ में अनलिमिटेड शाकाहारी बुफे
- इडली, सांभर, वड़ा, छोले-भटूरे
- वेज बिरयानी, पास्ता, फ्रेंच फ्राइज
- पूरी, सब्जी, चावल, दाल, सलाद
- खीर, सूप और वेज थाली
- पिज्जा और बर्गर ऑन डिमांड भी मिलेंगे
- मेन्यू समय के अनुसार बदला जाएगा
सौ रुपए में नहाने और VIP सुविधा
- नहाने के लिए तौलिया, शैम्पू और साबुन मिलेगा
- सौ में VIP लाउंज मिलेगा
- रीक्लाइनर चेयर, गेम्स और स्नैक्स की सुविधा होगी
रूफटॉप लाउंज और कॉन्फ्रेंस सुविधा
- स्तुति इंटरप्राइजेस ने रूफटॉप लाउंज भी बनाया है।
- यहां लाइव मैच और म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।
- यहां बैठकर यात्री फूड ऑर्डर कर सकते हैं।
- वेलकम ड्रिंक और पानी की बोतल शामिल होगी।
- रूफटॉप एरिया में कॉन्फ्रेंस मीटिंग की व्यवस्था भी है।
- दो सौ में प्रोजेक्टर, चाय, कॉफी और स्नैक्स का पैकेज मिलेगा।
महिला यात्रियों के लिए खास सुविधा
- बेबी फीडिंग रूम की सुविधा दी गई है
- माताओं और बच्चों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है
लगेज लॉकर्स और क्लॉक रूम की सुविधा
- यात्रियों के लिए सामान रखने की सुरक्षित व्यवस्था की गई है।
- अगर कोई यात्री बाहर जाना चाहता है तो बैग लॉकर में रख सकता है।
- वापसी पर अपना सामान सुरक्षित वापस ले सकता है।
पॉड होटल की सुविधा भी शुरू
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में बनेगा 250 किमी लंबा पर्यटन कॉरिडोर, मिलेंगी ये सुविधाएं
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | Bhopal railway station
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari