Bhopal rape case : एसआई राजपूत को पुलिस ने लिया हिरासत में

Jitendra Shrivastava | May 15, 2024, 24:23 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पूरी तरह संदिग्ध भूमिका में नजर आने वाले मिसरोद थाने के एसआई प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

BHOPAL. राजधानी भोपाल में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले (Bhopal rape case) में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पूरी तरह संदिग्ध भूमिका में नजर आने वाले मिसरोद थाने के एसआई प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

कोर्ट में जमानत याचिका स्वीकार की

एसआई राजपूत पर पीड़ित बच्ची की मां पर दबाव बनाने और उसे धमकाने के आरोप हैं। घटना के बाद उसे सस्पेंड किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक मिनिराज और प्रकाश सिंह राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, राजपूत ने देर शाम विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। हालांकि, राजपूत की रिहाई को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये खबर भी पढ़ें...

स्कूल रेप केस ...कौन है सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह, जिसका नाम बार-बार आ रहा

सवालों के घेरे में भूमिका

दरअसल, इस पूरे मामले में मिसरोद थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। उस पर कई आरोप हैं। लोकायुक्त पुलिस ने मिसरोद थाने के इसी सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। राजपूत ने थाने से जमानत देने के एवज में एक युवक से 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। बाद में 8 हजार रुपए में बात पक्की हुई। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया था।

कारनामों की लंबी फेहरिस्त

सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत की कारगुजारियों की फेहरिस्त लंबी है। रिश्वत कांड में पकड़े जाने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन उसने सेटिंग कर फिर मिसरोद थाने में पदस्थापना ले ली थी। बच्ची से रेप केस के पहले भी सब इंस्पेक्टर के कारनामे सामने आते रहे हैं।

Tags:
  • Bhopal rape case
  • एसआई प्रकाश सिंह
  • स्कूल संचालक मिनिराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई