भोपाल रेप केस में बड़ी कार्रवाई! SIT जांच अधिकारी लाइन अटैच, DCP ने जारी किया आदेश

Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 15:10 IST
Share
SIT bhopal rape case
SIT bhopal rape case

टीआईटी कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग केस की SIT जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।

भोपाल में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामला सामने आया था। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव को DCP जोन 1 ने लाइन अटैच किया है। यह कार्रवाई जांच में लापरवाही के चलते की गई है।

क्या था मामला

भोपाल में टीआईटी कॉलेज तीन छात्राओं ने आरोप लगाया कि फरहान खान, साहिल खान और अली खान ने रेप किया था। युवकों ने धर्म छिपाकर पहले दोस्ती की, इसके बाद उनके साथ रेप किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले की गंभीरता से जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। SIT जांच में शामिल टीआई हेमंत श्रीवास्तव को काम में लापरवाही के चलते लाइन अटैच किया गया है।

युवतियों को ऐसे बनाया था शिकार

युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ रेप किया गया। बाद में उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी सौंपा गया।

यह भी पढ़ें...भोपाल लव जिहाद केस : गरीब और अनाथ छात्राओं को ही जाल में फंसाता था गिरोह

जांच पर महिला आयोग ने भी उठाए सवाल

रिपोर्ट में साफ कहा गया कि इस पूरे मामले में एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। आरोपी सोच-समझकर धर्म के आधार पर दोस्ती कर रहे थे। इसका उद्देश्य युवतियों को फंसाकर दुष्कर्म और मानसिक शोषण करना था।

महिला आयोग की टीम ने जांच की दिशा और प्राथमिकता पर सवाल खड़े किए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस जांच में देरी और लचर रवैये के चलते आरोपियों को समय मिला और वीडियो जैसे सबूतों को मिटाने की आशंका जताई गई।

महिला आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर खुलासा किया जाए। इसी आधार पर SIT जांच कर रही थी लेकिन आरोप है कि टीआई हेमंत श्रीवास्तव इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

भोपाल रेप केस | Bhopal Love Jihad Case | मध्यप्रदेश में लव जिहाद | Bhopal Case | tit college bhopal

Tags:
  • मध्यप्रदेश में लव जिहाद
  • SIT
  • भोपाल रेप केस
  • tit college bhopal
  • Bhopal Love Jihad Case
  • Bhopal Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज