170 दुकानें सील होने के बाद बवाल, व्यापारियों का विरोध तेज, CM से मिले जनप्रतिनिधि
Atul Dwivedi | Sept 02, 2026, 22:37 IST
170 दुकानें सील होने के बाद बवाल
भोपाल सीलिंग कार्रवाई (Bhopal Sealing Action) को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। नगर निगम ने अब तक करीब 170 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- भोपाल में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई तेज हो गई है।
- कोलार में व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया।
- अब तक करीब 170 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग कार्रवाई हुई।
- जनप्रतिनिधियों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की।
- व्यापारियों ने राहत और समाधान की मांग रखी।
जनप्रतिनिधि ने की सीएम से मुलाकात
सीलिंग की कार्रवाई गलत तरीके से
bhopal-sealing-kolar-market-closed
अब तक 170 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
बुधवार को कोलार क्षेत्र में बाजार बंद रहने से मुख्य सड़कों और व्यापारिक इलाकों में सन्नाटा नजर आया। व्यापारियों का कहना है कि बिना उचित समाधान के की जा रही कार्रवाई से छोटे और बड़े दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की है।
बता दें कि कोलार व्यापारी महासंघ के बुलावे पर 2 सितंबर को पूरा बाजार बंद रहा। कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक ज्यादातर दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। विरोध के चलते डी-मार्ट, वी-मार्ट, विशाल मेगामार्ट जैसे बड़े प्रतिष्ठान भी बंद रखे गए।
शराब दुकानें, डी मार्ट सब बंद
व्यापारियों की मांगें
- भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू हो।
- रहवासी इलाकों के लिए मिक्स्ड लैंड यूज का प्रावधान किया जाए।
- गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून 2022 लागू हो।
- सीलिंग की कार्रवाई से पहले व्यावहारिक समाधान निकाला जाए।
- त्योहारों को देखते हुए व्यापारियों को तत्काल राहत दी जाए।
रहवासियों की मांग
- रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियां गलत हैं, बंद हों।
- कमर्शियल गतिविधि होने से आवासीय इलाकों में शांति भंग होती है।
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है।
ये भी पढ़ें...
भोपाल वेटलैंड विवाद: NGT सख्त, भोपाल नगर निगम पर ₹20 हजार का जुर्माना
भोपाल नगर निगम में सरकारी सिस्टम के पासवर्ड हुए लीक, 14 लाख का किया फ्रॉड
भोपाल नगर निगम की बैठक आज, शहर की पार्किंग और गोमांस के मुद्दे पर होगी चर्चा
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra