SI का अनूठा प्रयास, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई वेबसाइट, ठगी से बचने के लिए टिप्स और क्विज
Vikram Jain | Mar 21, 2025, 20:45 IST
सांकेतिक फोटो
साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भोपाल साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर भरत लाल प्रजापति ने "फ्रॉड फ्री इंडिया" नामक वेबसाइट बनाई है। इसमें साइबर अपराधों के 40 तरीकों और ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
BHOPAL. आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर ठग नए-नए तरीकों से धोखाधड़ी कर लोगों की मेहनत की कमाई हाथ साफ कर रहे हैं। लापरवाही या अज्ञानता के कारण लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के एसआई ने बढ़ते साइबर अपराधों पर गंभीरता जताते हुए जागरूकता अभियान शुरू किया है। भोपाल साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर भरत लाल प्रजापति ने साइबर क्राइम से बचने के लिए "फ्रॉड फ्री इंडिया" नामक एक वेबसाइट बनाई है, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
साइबर अपराध आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं, और इनसे बचने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है। भोपाल साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर (एसआई) भरत लाल प्रजापति (SI Bharat Lal Prajapati) ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए "फ्रॉड फ्री इंडिया" नामक एक वेबसाइट बनाई है, जिसमें साइबर अपराधों की प्रकृति और ठगों के नए-नए तरीकों के बारे में बताया गया है। इस वेबसाइट का उद्देश्य खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर 'लड़की' बनकर करता था ठगी, QR कोड से ऐंठे पैसे, पकड़े जाने पर किया ये ड्रामा
इस वेबसाइट में साइबर अपराधों से जुड़ी 40 प्रकार की ठगी और धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही अध्यायों में सावधानियां भी बताई गई हैं। प्रत्येक अध्याय के बाद एक ऑनलाइन क्विज भी दिया गया है, जिसमें 10 सवाल होते हैं। विद्यार्थियों को सही जवाब देकर 80% अंक प्राप्त करने होंगे ताकि उन्हें जागरूक माना जा सके। हर टेस्ट का सत्यापन एक यूनिक नंबर से होगा, जो शिक्षक के पास पहुंचेगा और वहां से प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बन सकेगा। इस ऑनलाइन क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एसआई भरत लाल प्रजापति बताते हैं कि यह वेबसाइट खास तौर पर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए तैयार की गई है ताकि इन बच्चों में साइबर सुरक्षा,साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के प्रति बुनियादी समझ विकसित हो सके। वेबसाइट को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि स्कूल और कॉलेजों में इसका यूज हो सके। इसमें साइबर अपराधों के 40 तरीके और ठगों के फांसने के तरीके बताए गए हैं। वेबसाइट पर इन अपराधों से बचने के लिए सावधानियां दी गईं है।
ये खबर भी पढ़ें... साइबर अपराधियों का चौंकाने वाला तरीका: प्रेगनेंसी घोटाले से लाखों रुपए की ठगी
"फ्रॉड फ्री इंडिया" वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे एटीएम कार्ड क्लोनिंग, कार्ड फिशिंग, फर्जी बैंकिंग एप्स, सिम स्वैप फ्रॉड, लोन फ्रॉड, मेट्रीमोनियल फ्रॉड, फर्जी समाचार, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, एकाउंट हैकिंग, डीपफेक क्रिएशन और कई अन्य साइबर ठगियों के बारे में जानकारी दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर साइबर सेल ने पीड़ित को ही बना दिया आरोपी, जिला कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
इस वेबसाइट के उपयोग को लेकर एसआई भरत लाल ने भोपाल के कई स्कूलों और कॉलेजों से चर्चा की है। उनका कहना है कि यह पहल निजी स्तर पर की जा रही है, और भविष्य में इसे प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों में लागू करने की योजना है, ताकि नई पीढ़ी को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा सके। ऑनलाइन क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... MP में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
भरत लाल बताते हैं कि साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने जनवरी में 'सेफ क्लिक' अभियान चलाया था। उसी दौरान उन्हें वेबसाइट को बनाने का विचार आया था। यह वेबसाइट उनके पहले की गई "इंवेस्टिगेशन कैंप" नामक वेबसाइट का ही विस्तार है, जिसका उपयोग कई राज्यों के पुलिसकर्मी पहले से कर रहे हैं।
✅ साइबर अपराधों से बचने के लिए भोपाल साइबर सेल ने "फ्रॉड फ्री इंडिया" वेबसाइट बनाई।
✅ इस वेबसाइट पर साइबर ठगी और अपराधों से संबंधित 40 प्रकार की जानकारी दी गई है।
✅ वेबसाइट में ऑनलाइन क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, और 80% अंक पाने वालों को प्रमाण पत्र मिलेगा।
✅ वेबसाइट को विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
✅ भोपाल पुलिस केएसआई भरत लाल प्रजापति ने इस पहल को प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में फैलाने की योजना बनाई है।
bhopal SI Bharat Lal Prajapati
एसआई भरत लाल प्रजापति ने बनाई वेबसाइट
ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया पर 'लड़की' बनकर करता था ठगी, QR कोड से ऐंठे पैसे, पकड़े जाने पर किया ये ड्रामा
साइबर ठगी से बचने अब विद्यार्थी भी होंगे जागरूक
विद्यार्थियों के लिए डिजाइन की गई वेबसाइड
ये खबर भी पढ़ें... साइबर अपराधियों का चौंकाने वाला तरीका: प्रेगनेंसी घोटाले से लाखों रुपए की ठगी
साइबर अपराधों के 40 तरीके और सावधानियां
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर साइबर सेल ने पीड़ित को ही बना दिया आरोपी, जिला कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
कई स्कूलों और कॉलेजों में की चर्चा
ये खबर भी पढ़ें... MP में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पहले बनाई वेबसाइट का विस्तार
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ इस वेबसाइट पर साइबर ठगी और अपराधों से संबंधित 40 प्रकार की जानकारी दी गई है।
✅ वेबसाइट में ऑनलाइन क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, और 80% अंक पाने वालों को प्रमाण पत्र मिलेगा।
✅ वेबसाइट को विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
✅ भोपाल पुलिस केएसआई भरत लाल प्रजापति ने इस पहल को प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में फैलाने की योजना बनाई है।
bhopal SI Bharat Lal Prajapati
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग