सुसाइड नोट पर लिखा मैं सेक्स के काबिल नहीं, इसलिए कर रही हूं खुदखुशी

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 21:44 IST
Share
Bhopal Suicide note
Bhopal Suicide note

खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने शव के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने शव के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। फांसी लगाने से पहले उसने अपने मौसा को सुसाइड नोट भेजा और फिर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसमें उसने सेक्स न करने जैसी बातों का जिक्र भी किया है। साथ ही ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात भी सामने आई है।

लाश को 2 - 3 दिन हो गए


मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। जहां रीवा जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके सर्वधर्म कोलार स्थित मकान में उसका शव फंदे से झूलता मिला है। उसका शव के पास खून भी फैला हुआ है। साथ ही शरीर भी फूल गया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश करीबन 3 से 4 दिन पुरानी है।


https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

मैं सेक्स नहीं कर सकती


मौत से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें उसने सेक्स का भी जिक्र किया है। उसने लिखा कि उसकी बच्चेदानी सोनोग्राफी में नहीं है। वह किसी के साथ सेक्स के काबिल नहीं है। अब जो भी सजा होगी मुझे मंजूर है। जिस इंसान ने मुझे एक बार छोड़ दिया उसके साथ नहीं रह सकती। मेरी रिपोर्ट पूरी दुनिया में दिखाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

अलर्ट : जापान का बैक्टीरिया 5 देशों में फैला , 48 घंटे में मौत, अब तक 977 केस सामने आए

आत्महत्या की इतनी वजह जानकर पुलिस हैरान


कई सालों से भोपाल में रहकर नौकरी कर रही थी। मृतिका की शादी 2012 में हुई थी जिसके बाद वह उससे लंबे समय से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उसने आने सुसाइड नोट में कई मामलों का जिक्र किया है जिससे पुलिस उलझन में पड़ गई है। महिला ने लिखा है कि शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे काफी परेशान कर रहे थे। साथ ही खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के लोगों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया था। उसने अपनी मौत का कारण रीवा पुलिस को बताया है।

ये खबर भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने पिता से मांगे 500 रुपए, उन्होंने थमा दी नोटों की गड्डी

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना


मृतिका के आत्महत्या करने की सूचना मकान मालिक दर्शन बागड़े ने अपने दोस्त इमरान के साथ थाना में दी। उसने बताया कि उसके घर के उपर पहले फ्लोर पर एक महिला है उसने फांसी लगा दी। उसकी उम्र लभगभग 30 साल है जिसे करीबन 01 माह पहले किराए पर दिया था। जिससे अधार कार्ड मांगने पर उसने बताया कि मेरा पुराना आधार कार्ड गुम गया है। नया बनते ही दे दूंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

railway news : भोपाल-बीना स्पेशल मेमू सहित 22 ट्रेनों के नंबर किए चेंज , देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट

6 साल पहले हुई थी शादी


उसका तलाक करीबन 06 साल पहले हो गया। वह अकेली ही थी। 15 जून को करीबन 10:30 बजे घर से चूहा मरने जैसी बदबू आ रही थी। जिसे मैंने अपने दूसरे किराएदार रोशन के साथ घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मेयर और प्रेसिडेंट चुनाव सिस्टम, भाजपा विधायक दल की बैठक में बनी सहमती

खिडकी का कांच तोड़ कर देखा तो टीन वाली घत के पाइप से फांसी का फंदा बना कर लटकी हुई है। सूचना पर पुलिस ने धारा 174 का कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले में कुछ कह सकेगी।

Tags:
  • खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल
  • भोपाल से आत्महत्या
  • सेक्स के काबिल नहीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई