ट्विशा केस : आरोपी पति के वकील बोले- समर्थ ने खुद ट्विशा को फंदे से उतारा, अस्पताल ले गए

Sanjay Gupta | May 24, 2026, 16:21 IST
Share
Twisha Sharma
Twisha Sharma

भोपाल के ट्विशा केस में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। उधर इंदौर में आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील ने बात की और हत्या के आरोपों को निराधार बताया।

INDORE. ट्विशा केस में गिरफ्तार आरोपी पति समर्थ सिंह से भोपाल में पुलिस की पूछताछ चल रही है। इस केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सोमवार को सुनवाई संभावित है। वहीं समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। ट्विशा के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में समर्थ सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने रविवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा कर सफाई दी। साथ ही कहा कि हम भी जांच चाहते हैं कि ताकि सभी बातें साफ हो।

दोनों की शादी लव कम अरेंज मैरिज

वकील शर्मा ने कहा कि हत्या के आरोप पूरी तरह से निराधार है। यह आत्महत्या का मामला है। पति समर्थ ने ही ट्विशा को फांसी के फंदे से उतारा था और अस्पताल लेकर गए थे। कुछ लोग कहते हैं कि समर्थ ने पुलिस को सूचना नहीं दी और खुद उतारा, तो इसमें पक्ष यही है कि कोई अपने वाला फंदे पर हो तो पहले उतार कर अस्पताल ही ले जाएंगे। हमारे पक्षकार सभी तरह से जांच में सपोर्ट कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट में भी मामला जाने की बात सामने आई है, हम वहां भी जवाब पेश करेंगे।

परिवार सक्षम, दहेज की बात नहीं

वकील ने कहा कि दहेज की कोई बात नहीं लगती है। समर्थ खुद सक्षम वकील है। मां डीजे रही है, पिता इंडियन आर्मी में रहे हैं और शहीद हुए। भाई भी इंडियन फोर्स में हैं। इसलिए यह गलत बात है कि 20 लाख का दहेज मांगे गए थे। दोनों मेट्रीमोनियल एप के जरिए मिले और डेढ़ साल तक संपर्क में रहे और परिवार की रजामंदी से धूमधाम से शादी हुई थी। इसमें जाति या दहेज की कोई बात नहीं है।

Twisha Sharma Murder Case
Twisha Sharma Murder Case

पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चल रहे हैं

पहले पीएम में आत्महत्या की बात आई थी और हम सभी उसी आधार पर आगे बढ़ रहे हैं। ट्विशा सीसीटीवी में जाते हुए दिख रही है, इसमें हत्या जैसी कोई बात नहीं है। दोनों के बीच में सभी सामान्य था। गर्भवती होने के बाद ट्विशा नहीं चाहती थी बच्चा रखे, लेकिन समर्थ और उनकी मां गिरिबाला सिंह भी चाहती थी बच्चा रखा जाए। समर्थ की फरारी पर वकील ने कहा कि वह फरार नहीं हुए, उनकी अग्रिम जमानत रद्द हुई तो हम हाईकोर्ट गए। उनकी मां गिरिबाला की हो गई थी। फिर जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचे और तय था कि बेल नहीं होती तो सरेंडर करते। गिरिबाला भी जांच में पूरी मदद कर रही है।

ये भी पढ़ें...

भोपाल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस : इंस्टाग्राम चैट में सहेली को बताया दर्द, जांच में जुटी पुलिस

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में आरोपी समर्थ सिंह 10 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट से दबोचा

ट्विशा के शव का दूसरी बार होगा पोस्टमार्टम, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, दिल्ली aimms की टीम करेगी पीएम

ट्विशा शर्मा केस में कोर्ट परिसर बना रणभूमि: आरोपी समर्थ को बचाने मीडिया से भिड़े वकील

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि