कोलकाता के बाद एमपी के सिविल अस्पताल में होने वाला था ये कांड, जानें मामला

Ravi Singh | Aug 28, 2024, 22:39 IST
Share
Biaora civil hospital
Biaora civil hospital

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता ने अस्पतालों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए थे। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है, ब्यावरा सिविल अस्पताल में हुई एक घटना से अस्पतालों के सुरक्षा इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता से देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना ने देश के अन्य अस्पतालों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए थे। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। ब्यावरा सिविल अस्पताल में हुई एक घटना से अस्पतालों के सुरक्षा इंतजाम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, 27 अगस्त करीब 1 बजे ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक मरीज के साथ एक बच्ची आई, अस्पताल के बाथरूम में एक शख्स बच्ची को घेर लिया। बच्ची घबरा गई और उसने चीखना शुरू कर दिया। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे चुप करने के लिए उसका गला दबा दिया। चीख सुनकर दूसरे मरीजों के परिजनों का ध्यान बच्ची पर गया और वह तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच गए।

दादी का इलाज कराने आई थी बच्ची

लोगों को आता देख आरोपी वहां से भागने की कोशिश की लेकिन वह अस्पताल से बाहर नहीं जा सका। आरोपी को अस्पताल के परिसर में ही जल्दी ढूंढ लिया, जिसके बाद भीड़ ने उस आरोपी को पीट-पीटकर पुलिस के हवाले किया। बच्ची अपनी दादी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी। आरोपी ने उसका पीछा किया और बाथरूम में घुसकर बच्ची से छेड़खानी करने लगा। बच्ची की सूझबूझ से वह आरोपी के चंगुल से बचकर निकल गई, और अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

कोलकाता रेप और हत्या मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान, बोलीं- बेटियों के खिलाफ ऐसे अपराध मंजूर नहीं

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य आरोपी संजय, डॉ. संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी

सुरक्षा सिर्फ कागजों में

ये घटना ब्यावरा सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करती है। अस्पताल की सुरक्षा की बात करें तो वह सिर्फ कागजों में ही है। सुरक्षा की बात तो होती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं लेकिन अक्सर वह ठीक नहीं मिलते। बात करें सुरक्षा कर्मी जिनका काम परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, वह भी अक्सर अपनी ड्यूटी से गायब दिखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

कोलकाता रेप केस मामले में नया मोड़, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का होगा Polygraph test, कोर्ट ने दी इजाजत

कोलकाता में दरिंदगी के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या, प्राइवेट पार्ट से बहा खून, विपक्ष और नर्सों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पुलिस का कहना है

बियावरा गांव के SHO गोविंद मीना का कहना है कि रात 1:30 बजे हमें खबर मिली कि सुरेश नाम के व्यक्ति ने एक संदिग्ध को पकड़ा लिया है। जो बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। नाबालिग लड़की अपनी दादी के इलाज के लिए आई थी और हमें बताया गया कि आरोपी पकड़ा गया है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धारा 74 और BNS के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा कर्मी सतर्क थे और हमारी पेट्रोलिंग पॉइंट भी वहां थी इसलिए हमने आरोपी को जल्दी पकड़ लिया।

रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या

कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। जांच में सामने आया है कि डॉक्टर से पहले रेप किया गया उसके बाद उसकी हत्या कर दी है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक मृतका के शव पोस्टमार्टम हो चुका है। वीडियोग्राफी भी कराई गई। सबूतों के आधार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Tags:
  • नाबालिग से ज्यादती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कोलकाता रेप केस
  • Kolkata rape case
  • ब्यावरा सिविल अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं