कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन को बीना में किया खड़ा, सर्चिंग शुरू
Vikram Jain | Feb 18, 2025, 16:15 IST
Bina Junction Kamayani Express bomb news
मध्य प्रदेश के बीना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है, ट्रेन को बीना जंक्शन पर खड़ा किया गया है, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभाला है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीना जंक्शन पर एक ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई है। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और ट्रेन की जांच शुरू की। यात्रियों को बोगियों के बाहर कर दिया गया है, बीना के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन को खड़ा करके बैरिकेट्स लगाए गए हैं, पुलिस की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बम निरोधक दस्ता सर्चिंग के लिए रवाना हो गई है।
बताया जा रहा है कामयानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली है, जिसे बीना रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है, बम की खबर फैलते ही हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने मौके बैरिकेट्स लगाते हुए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया है। सागर से बम निरोधक दस्ते की एक टीम बीना के लिए रवाना हो गई है। बीडीएस के प्रभारी विनय तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बीना से सूचना मिली, जिसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई है। टीम कुछ ही समय में मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू करेगी।
ये खबर भी पढ़ें..
भोपाल, इंदौर के बाद अब जबलपुर के स्कूल को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
सूचना के अनुसार, बनारस से कोल्हापुर मुंबई जाने वाली 11072 कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की जानकारी मिली थी। इस ट्रेन में सैकड़ों यात्री सफर कर रहे थे। प्रशासन ने तुरंत बैरिकेडिंग और रस्सी बांधने के बाद यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है और किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने से मना किया गया है। साथ ही स्टेशन को खाली कराया गया है, सागर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें..
महाकुंभ 2025: कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, यह ट्रेन रहेगी कैंसिल, देखें लिस्ट
कामायनी एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे बीना जंक्शन पर पहुंचने वाली थी, लेकिन यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 6 घंटे देरी से बीना पहुंची और सुबह करीब 11:30 बजे यहां पहुंची। ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, और प्रशासन द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो।
ये खबर भी पढ़ें..
नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग
MP में रेलवे विकास को रफ्तार, 14 हजार 745 करोड़ मंजूर, स्टेशन होंगे हाई-क्लास
कामयानी एक्सप्रेस में बम की खबर
ये खबर भी पढ़ें..
भोपाल, इंदौर के बाद अब जबलपुर के स्कूल को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
पुलिस और रेल प्रशासन अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें..
महाकुंभ 2025: कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, यह ट्रेन रहेगी कैंसिल, देखें लिस्ट
6 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन
ये खबर भी पढ़ें..
नई दिल्ली हादसा के बाद भी अलर्ट नहीं रेलवे, महाकुंभ जाने के लिए पटरी पर उतरे लोग
MP में रेलवे विकास को रफ्तार, 14 हजार 745 करोड़ मंजूर, स्टेशन होंगे हाई-क्लास
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari