आंदोलन नहीं, सियासी ड्रामा- जीतू पटवारी पर भाजपा का हमला, आशीष अग्रवाल ने कहा, यह सोची-समझी नौटंकी
Ramanand Tiwari | Dec 17, 2025, 22:27 IST
Photograph: (the sootr)
भाजपा ने कांग्रेस के हालिया आंदोलन को "सोची-समझी नौटंकी" करार दिया। आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी पर आरोप लगाए कि उन्होंने जानबूझकर सड़कों पर अफरा तफरी मचाई। भाजपा का कहना है कि यह सियासी ड्रामा था, न कि कोई वास्तविक आंदोलन।
BHOPAL. मध्य प्रदेश कांग्रेस के हालिया आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसे जनआंदोलन मानने से इनकार करते हुए “सोची-समझी नौटंकी” करार दिया है। पार्टी का कहना है कि सड़कों पर दिखा हंगामा स्वतः स्फूर्त नहीं, बल्कि नेतृत्व के इशारे पर रचा गया ड्रामा था।
एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो कांग्रेस की कथित षड्यंत्रकारी राजनीति को बेनकाब करता है।
यह खबरें भी पढ़े..
जीतू पटवारी गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर चलाई वॉटर कैनन
मनरेगा के नाम पर सियासी घमासान, विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
आशीष अग्रवाल के मुताबिक, जिस बस में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बैठे थे, उसी बस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ से धकेलकर आगे बढ़ने का इशारा किया गया। आरोप है कि इसके बाद जानबूझकर हालात बिगाड़े गए।
भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ताओं को बस के सामने खड़ा किया गया, ताकि पुलिस से टकराव हो। इसके बाद धक्का-मुक्की, अफरा-तफरी और अव्यवस्था का माहौल बनाया गया। सवाल उठ रहा है कि यह आंदोलन था या पूर्व नियोजित सियासी स्क्रिप्ट।
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने टकराव की राजनीति अपनाई हो। पहले भी विरोध प्रदर्शनों में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और कार्यकर्ताओं को आगे कर खुद सुरक्षित रहने के आरोप लगते रहे हैं।
आशीष अग्रवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि जो नेता अपने ही कार्यकर्ताओं को टकराव की आग में झोंक दे, वह प्रदेश की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कैसे निभाएगा।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की राजनीति अब जनहित के संघर्ष से हटकर अराजकता की पहचान बन चुकी है। सड़कों पर अव्यवस्था फैलाकर सहानुभूति बटोरना ही कांग्रेस की नई रणनीति है।
यह खबरें भी पढ़े..
विधानसभा का विशेष सत्र: वृंदावन मॉडल पर गांवों का विकास करेगी सरकार
मध्य प्रदेश विधानसभा में बोले कैलाश- सबका ख्याल रखें, समय आने पर जनता बोलती है..
भाजपा ने साफ कर दिया है कि इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में जीतू पटवारी हैं। पार्टी इसे नेतृत्व की विफलता और जानबूझकर हालात बिगाड़ने की कोशिश बता रही है।
इस बयानबाजी के बाद प्रदेश की राजनीति और गर्माने के संकेत हैं। सवाल यही है कि कांग्रेस इन आरोपों का जवाब कैसे देगी। क्या आंदोलन की यह रणनीति पार्टी को सियासी फायदा दिला पाएगी या उल्टा नुकसान।
आशीष अग्रवाल का सीधा आरोप
यह वीडियो कांग्रेस की षड्यंत्रकारी नौटंकी को बेनकाब करता है।
जिस बस में PCC चीफ जीतू पटवारी बैठे थे,
उसी बस से कार्यकर्ताओं को खुद हाथ से धकेलकर आगे बढ़ने का इशारा किया गया।
इसके बाद कार्यकर्ता बस के सामने खड़े हुए—
और जानबूझकर हालात बिगाड़े गए।
पुलिस से धक्का-मुक्की, अफरा-तफरी… pic.twitter.com/r5Z4DfnjmT
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) December 17, 2025
जीतू पटवारी गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर चलाई वॉटर कैनन
मनरेगा के नाम पर सियासी घमासान, विधानसभा परिसर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
बस का वीडियो और बड़ा दावा
टकराव की पटकथा पहले से तय?
पुराने घटनाक्रम से जोड़कर हमला
नेतृत्व पर बड़ा सवाल
‘संघर्ष नहीं, अराजकता’ का आरोप
यह खबरें भी पढ़े..
विधानसभा का विशेष सत्र: वृंदावन मॉडल पर गांवों का विकास करेगी सरकार
मध्य प्रदेश विधानसभा में बोले कैलाश- सबका ख्याल रखें, समय आने पर जनता बोलती है..
सियासी बंटवारे में पटवारी निशाने पर
आगे क्या?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari