एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक जाटव बोले- कश्मीर और दिल्ली नेताओं का कराओ DNA टेस्ट
Sanjay Gupta | Jan 12, 2025, 16:08 IST
BJP Ashok Jatav should get DNA test done of Kashmir and Delhi leaders Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अशोक जाटव ने इंदौर में भाजपा की संविधान गौरव यात्रा के दौरान विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और डीएनए टेस्ट की बात कही।
Indore : मप्र अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जाटव के रविवार 12 जनवरी को बोल बिगड़ गए। वह इंदौर में बीजेपी की संविधान गौरव यात्रा को लेकर आए थे लेकिन पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस को घेरने के चक्कर में खुद की अपने बोल बिगाड़ बैठे।
जाटव ने कहा कि धारा 370 के दौरान कश्मीर में पूर्व पीएम नेहरू की ऐशगाह थी। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि ऐशगाह से उनका क्या मतलब है तो वह बोले कि- आप एक काम करें, वहां के कुछ नेताओं की फोटो निकालें और कुछ दिल्ली के नेताओं की फोटो निकालें और दोनों को मैच करें, और अगर और अंदर जाना है तो उनका डीएनए टेस्ट करें, आपको खुद स्पष्ट हो जाएगा कि मैंने जो बोला है वह सही है। मैं उसको पूरा खुलकर नहीं बोलना चाहता हूं, आप वहां के नेताओं का खुद फोटो निकालें और दिल्ली के जो हमारे कांग्रेस के नेता है उनका डीएनए टेस्ट करें, आपको खुद पता चल जाएगा कि क्या स्थिति थी कांग्रेस की वहां पर।
ये खबर भी पढ़ें...
जीतू पटवारी ने जीतू यादव कांड पर क्यों साधी चुप्पी, यह पोस्टर कर रहा चुगली
देवास विधायक गायत्री राजे पंवार नहीं बेच सकेंगी अचल संपत्ति, ननद के केस से लगी रोक
लेकिन जब मीडिया ने उसने सवाल किया कि किन नेताओं की बात कर रहे हैं आप। तो इस पर वह बोले आपको सब याद है, छोड़िए आगे चलिए अब। लेकिन जब मीडिया ने बोला हमे याद नहीं आप तो नाम बता दीजिए तो वह मौके से चलते बने।
वहीं जीतू यादव (जाटव) कांड पर वह कुछ भी बोलने से कन्नी काट गए और यही कहा कि सीएम और पार्टी ने इस पर संज्ञान लिया है और गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हम किसी को नहीं बचा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
निर्वस्त्र इंदौर...प्यादे पकड़ लिए, SIT बना दी, बुलडोजर कब आएगा साहब?
Govt Jobs | खुला सरकारी भर्तियों का पिटारा, मार्च से दिसंबर तक 32 एक्जाम लेगा Vyapam
वहीं बाबा अंबेडकर को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के लिए कुछ भी नहीं किया है। कभी भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने महू आकर बाबा साहब की जन्मस्थली पर माथा नहीं टेका है। कांग्रेस ने उन्हें दो बार धोखा दिया। चुनाव में हराने का काम किया। उन्हें हराने के लिए नेहरूजी ने षडयंत्र किया। यह दलित समाज के साथ बड़ा दुर्भाग्य था। कांग्रेस ने अपने नेताओं के निधन के बाद उनकी समाधि के लिए दिल्ली में जगह दी लेकिन बाबा साहब को नहीं दी गई, उन्हें लोग याद नहीं करें तो उन्हें इंदू मिल दादर मुंबई में जगह दी गई।
क्या बोल गए जाटव
ये खबर भी पढ़ें...
जीतू पटवारी ने जीतू यादव कांड पर क्यों साधी चुप्पी, यह पोस्टर कर रहा चुगली
देवास विधायक गायत्री राजे पंवार नहीं बेच सकेंगी अचल संपत्ति, ननद के केस से लगी रोक
नेताओं के नाम पूछे तो चलते बने
यह भी बोले जाटव
ये खबर भी पढ़ें...
निर्वस्त्र इंदौर...प्यादे पकड़ लिए, SIT बना दी, बुलडोजर कब आएगा साहब?
Govt Jobs | खुला सरकारी भर्तियों का पिटारा, मार्च से दिसंबर तक 32 एक्जाम लेगा Vyapam
अंबेडकर के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari