जबलपुर में BJP नेता और बरेला TI में ठनी,दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
BP shrivastava | Updated:
जबलपुर के बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर और बीजेपी नेता रामेश्वर साहू।
जबलपुर के बरेला टीआई जितेंद्र पाटकर और BJP नेता रामेश्वर साहू के बीच जमकर ठन गई है। साहू ने जहां TI की अवैध उत्खनन कराने की आला अफसरों से शिकायत की है। वहीं टीआई ने साहू का आदतन अपराधी बताया है और कार्रवाई करने की बात कही है
नील तिवारी, JABALPUR. बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर और बीजेपी ( BJP ) के बरेला जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू के बीच जमकर ठन गई है। जहां साहू ने टीआई पाटकर पर आरोप लगाते हुए उनकी कलेकटर- एसपी से शिकायत की है। वहीं पाटकर ने साहू को आदतन अपराधी बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कार्रवाई करने की बात कही है।
बीजेपी नेता और पुलिस टीआई के बीच जंग से भाजपा की क्षेत्र में खूब किरकिरी हो रही है। बरेला जनपद के उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू और बरेला थाना प्रभारी के बीच गंभीर आरोप प्रत्यारोप का मामला सुर्खियों में है। साहू ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बरेला क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की। इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि यह अवैध उत्खनन बरेला के थाना प्रभारी की निगरानी में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि थाना प्रभारी वहां पर चौकीदारी करते हुए नजर आते हैं।
जब इस मामले में थाना प्रभारी से बात कि गई तो थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए रामेश्वर साहू पर ही आरोपों की बौछार कर दी। थाना प्रभारी ने 64 मोटरसाइकिल चोरी से लेकर, पुलिस से अभद्रता और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट तक के आरोप लगाए।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी nursing college का दंश झेल रहे छात्र, जबलपुर में किया प्रदर्शन
बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि रामेश्वर साहू ने पहले भी पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत कि थी, पर मौके पर खनिज अधिकारी और पुलिस बाल द्वारा जांच करने में शिकायत गलत पाई गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रामेश्वर साहू खुद एक आदतन अपराधी हैं और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगातार इस तरह की शिकायतें करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Accident : Raisen में बारात में घुसा ट्रॉला, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
थाना प्रभारी ने यह भी बताया की गढ़ा थाना अंतर्गत 64 मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है। इसमें जल्द तमीली कि जाएगी। वहीं उन्हें थाने के निगरानी शुदा गुंडा सूची में भी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बम्हनी ग्राम के एक आवेदक ने रामेश्वर पर लूट के आरोप लगाए हैं, जिस मामले में जांच चल रही है। इसके कारण वह पुलिस की प्रक्रिया को रोकने एवं पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की शिकायत लगातार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... BJP की दहलीज पर खड़े Deepak Joshi की घर वापसी में रोड़ा, मामला होल्ड
जब इस मामले में भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से बात कि तो उन्होंने कहा कि मैं रामेश्वर साहू को 10 वर्षों से जनता हूं और मेरी जानकारी के अनुसार उन पर ऐसा कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा ।
अब जब थाना प्रभारी मीडिया के केमरों में रामेश्वर साहू के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो इसमें संदेह कि तो गुंजाइश नहीं, पर यहां यह भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर थाना प्रभारी को भी भाजपा नेता के खिलाफ प्रकरणों कि याद अब ही क्यों आई जब उनके ऊपर भी आरोप लगाए गए।

गिरफ्तार होगा रामेश्वर साहू, गुंडा लिस्ट में शामिल करेंगे नाम
जब इस मामले में थाना प्रभारी से बात कि गई तो थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए रामेश्वर साहू पर ही आरोपों की बौछार कर दी। थाना प्रभारी ने 64 मोटरसाइकिल चोरी से लेकर, पुलिस से अभद्रता और सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट तक के आरोप लगाए।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी nursing college का दंश झेल रहे छात्र, जबलपुर में किया प्रदर्शन
रामेश्वर साहू आदतन अपराधी- पाटकर
बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि रामेश्वर साहू ने पहले भी पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत कि थी, पर मौके पर खनिज अधिकारी और पुलिस बाल द्वारा जांच करने में शिकायत गलत पाई गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि रामेश्वर साहू खुद एक आदतन अपराधी हैं और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगातार इस तरह की शिकायतें करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Accident : Raisen में बारात में घुसा ट्रॉला, 5 लोगों की मौत, 20 घायल
लूट के आरोप में दबाव बनाने की शिकायत
थाना प्रभारी ने यह भी बताया की गढ़ा थाना अंतर्गत 64 मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट है। इसमें जल्द तमीली कि जाएगी। वहीं उन्हें थाने के निगरानी शुदा गुंडा सूची में भी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बम्हनी ग्राम के एक आवेदक ने रामेश्वर पर लूट के आरोप लगाए हैं, जिस मामले में जांच चल रही है। इसके कारण वह पुलिस की प्रक्रिया को रोकने एवं पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की शिकायत लगातार कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... BJP की दहलीज पर खड़े Deepak Joshi की घर वापसी में रोड़ा, मामला होल्ड
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- रामेश्वर को 10 साल से जानता हूं, पर जानकारी के बाद ही कुछ कहूंगा
जब इस मामले में भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से बात कि तो उन्होंने कहा कि मैं रामेश्वर साहू को 10 वर्षों से जनता हूं और मेरी जानकारी के अनुसार उन पर ऐसा कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा ।
अब जब थाना प्रभारी मीडिया के केमरों में रामेश्वर साहू के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो इसमें संदेह कि तो गुंजाइश नहीं, पर यहां यह भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर थाना प्रभारी को भी भाजपा नेता के खिलाफ प्रकरणों कि याद अब ही क्यों आई जब उनके ऊपर भी आरोप लगाए गए।
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
By Neel Tiwari
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
By Sanjay Gupta
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA