मेले में बीजेपी नेता के भांजे ने बनाया युवती का अश्लील वीडियो, पकड़ाने पर कहा- मीडिया कर्मी ने भेजा

Anjali Dwivedi | Dec 27, 2025, 20:25 IST
Share
anjali  (3)
anjali (3)

सतना के विंध्य मेले में शर्मनाक कांड सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने महिला टॉयलेट में अश्लील वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान भाजपा नेता विनोद तिवारी के भांजे प्रियांश गौतम के रूप में हुई।

Satna. मध्य प्रदेश के सतना के विंध्य व्यापार मेला परिसर में एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाया था। इस वीडियो को बनाने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम प्रियांश गौतम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक भाजपा नेता विनोद तिवारी का भांजा है। घटना सामने आने के बाद से शहर में हलचल मच गई है। मेला प्रबंधन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

वीडियो वायरल होने से मचा हंगामा

26 दिसंबर को सोशल मीडिया पर यह अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इसमें व्यापार मेला परिसर में स्थित अस्थाई महिला टॉयलेट के भीतर एक युवती का वीडियो बनाया जा रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही सभी दंग रह गए। साथ ही मेला प्रबंधन की साख पर सवाल उठने लगे। इस घटना को लेकर चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने रात को ही कोलगवां थाने में FIR दर्ज करवाई थी। MP News | Satna News

ये भी पढ़ें...भोपाल के स्कूली बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर की सच्ची तस्वीर, AIIMS की नई स्टडी

कैसे पकड़ा गया आरोपी

वीडियो बनाने वाले शख्स ने पुरुष टॉयलेट में घुसकर एक छेद के जरिए यह वीडियो बनाया था। हालांकि, जैसे ही वह कैमरा हटा रहा था, कैमरे का लैंस उसके चेहरे पर पड़ गया, जिससे उसका चेहरा थोड़ा साफ दिखाई दे गया।

पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेकर इमेज को साफ किया और चेहरे की पहचान की। इसके बाद, मेला परिसर में लगे CCTV फुटेज की मदद से युवक की पहचान की गई।

ये भी पढ़ें...पूर्व मंत्री दीपक जोशी का बड़ा बयान: गलतियां की हैं पर बेईमानी नहीं, जानें क्या है पूरा विवाद?

टॉवर लोकेशन से मिली अहम जानकारी

पुलिस ने मेला परिसर के CCTV फुटेज को खंगाला और पाया कि 22 दिसंबर को वीडियो में दिखाई देने वाला युवक मेला परिसर में था। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल की टॉवर लोकेशन ट्रैक किया तो पाया कि, वह उस दिन भी मेला परिसर में मौजूद था।

इस सबूत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। युवक ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें... इन्फ्लुएंसर वीर शर्मा को जान से मारने की धमकी, मामला एमआईजी थाने पहुंचा

चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रियांश ने यह कृत्य एक मीडिया कर्मी के इशारे पर किया था। उसने यह भी बताया कि मीडिया कर्मी ने उसे पैसे देने का वादा किया था, ताकि वह इस वीडियो को बना सके।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक उस मीडिया कर्मी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर आफिस के बाद अब बीईओ कार्यालय में डेढ़ करोड़ से अधिक का गबन, शिक्षा की रकम पर डाका

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Satna News
  • सोशल मीडिया
  • CCTV फुटेज
  • अश्लील वीडियो वायरल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा