BJP विधायक सतीष मालवीय के भाई ने बेटे को मारी गोली, मौके पर मौत

Sandeep Kumar | Feb 03, 2025, 13:00 IST
Share
bjp-mla-brother
इंसेट में बीजेपी विधायक सतीश मालवीय

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले में एक सनसनीखेज घटना घटी है। घटिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय (BJP MLA Satish Malviya) के बड़े भाई मंगल मालवीय (Mangal Malviya) ने अपने बेटे अरविंद मालवीय (Arvind Malviya) की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना माकड़ौन तहसील में शनिवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार, मंगल मालवीय ने 12 बोर की बंदूक से अपने बेटे के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...बेरोजगारी का ताना देना पड़ा भारी, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने अजनबी से करवाई प्रेमी की हत्या

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद (Family Dispute) हो सकता है। हालांकि अभी तक हत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...MP की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा टिमरी हत्याकांड : जीतू पटवारी

पारिवारिक कलह बनी विवाद की वजह

भाजपा विधायक सतीश मालवीय, जो घटिया विधानसभा (Ghatiya Constituency) से विधायक हैं, इस घटना से स्तब्ध हैं। उनके चार भाइयों में मंगल मालवीय सबसे बड़े हैं। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण यह हत्या हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...कोलकाता के चर्चित रेप और मर्डर केस में संजय रॉय को दिया दोषी करार

इलाके में तनाव

घटना के बाद से माकड़ौन और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी मंगल मालवीय से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...सागर दलित हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूत के अभाव में सभी 13 आरोपी बरी

पुलिस की कार्यवाही

मामले में पुलिस ने पारिवारिक विवाद को संभावित कारण बताया है। घटना के बाद से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

पारिवारिक कलह के कारण

सतीश मालवीय भाजपा के घटिया विधानसभा से विधायक हैं और उनके परिवार में यह घटना एक बड़ा आघात साबित हुई है। सतीश मालवीय के चार भाई हैं, जिनमें मंगल मालवीय सबसे बड़े हैं और उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कलह के कारण यह हत्या की गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा विधायक
  • murder
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बीजेपी विधायक सतीश मालवीय
  • Satish Malviya
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज