बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सवाब के नाम पर अपराध सिखाने वाले ग्रंथ जब्त हो
Sandeep Kumar | May 03, 2025, 17:29 IST
bjp-mla-demands-seizure
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद धर्मग्रंथों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो ग्रंथ अपराध सिखाते हैं, उन्हें जब्त किया जाए।
MP NEWS: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया है और धर्मग्रंथों पर सवाल उठाए। शर्मा का कहना था कि यदि आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि इस्लाम में हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार करना सवाब का काम है, तो इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि ऐसे धर्मग्रंथों को जब्त किया जाए जो अपराध सिखाते हैं और साथ ही उन मौलवियों पर भी कार्रवाई की जाए जिन्होंने ऐसी आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या आरोपी को यह विचार किसी मस्जिद या मदरसे से मिले थे, या फिर किसी मौलवी ने यह शिक्षा दी थी? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो बैरसिया और भोपाल की अन्य घटनाओं से भी जुड़ा हो। उनका कहना था कि इस गिरोह का पर्दाफाश करना चाहिए और छानबीन में किसी को भी न बख्शा जाए।
ये खबर भी पढ़िए... किशोर वाधवानी केस में इंदौर पुलिस पर DGGI के गंभीर आरोप, कोर्ट में किया ये खुलासा
ये खबर भी पढ़िए... आतंकी हमले से विचलित मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, राम मंदिर में रचाई शादी
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस मामले में कहा कि इस पूरे मुद्दे को धर्म और जाति से जोड़ना गलत है। मसूद ने कहा उनका मानना है कि बेटी किसी धर्म या जाति की नहीं होती, और उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। मसूद ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर शहर का माहौल खराब कर रहे हैं ताकि असल मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके। उनका कहना था कि प्रशासन और नगर निगम को भी इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए, खासकर उस होटल के खिलाफ जहां यह घटनाएं घटित हुईं।
ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान जिंदाबाद नारे पर बवाल : कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी, विधायक-टीआई आमने-सामने
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, जो अपराधी है, उसे पकड़ो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करो और उस धर्मग्रंथ को जब्त करो, जिसमें इस तरह के सवाब की शिक्षा दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए... लापरवाह अधिकारियों पर CM मोहन यादव की नजर तेज, दिव्यांग पेंशन रोकने वाले अफसर की वेतन वृद्धि रोकी
✅ धर्मग्रंथों पर सवाल: बीजेपी विधायक ने मांग की है कि अपराध सिखाने वाले धर्मग्रंथों को जब्त किया जाए।
✅ सख्त कार्रवाई की मांग: विधायक ने आरोपियों और संबंधित मौलवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
✅ मुस्लिम संगठनों पर आरोप: यदि किसी मुस्लिम संगठन ने आरोपियों की मदद की है तो उसे सामने लाने की मांग।
लव जिहाद भोपाल
ऐसे धर्मग्रंथों को जब्त किया जाए
ये खबर भी पढ़िए... किशोर वाधवानी केस में इंदौर पुलिस पर DGGI के गंभीर आरोप, कोर्ट में किया ये खुलासा
ये खबर भी पढ़िए... आतंकी हमले से विचलित मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, राम मंदिर में रचाई शादी
कांग्रेस विधायक की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़िए... पाकिस्तान जिंदाबाद नारे पर बवाल : कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी, विधायक-टीआई आमने-सामने
बीजेपी विधायक की कठोर टिप्पणी
ये खबर भी पढ़िए... लापरवाह अधिकारियों पर CM मोहन यादव की नजर तेज, दिव्यांग पेंशन रोकने वाले अफसर की वेतन वृद्धि रोकी
3 बिंदुओं में समझे पूरी स्टोरी
✅ सख्त कार्रवाई की मांग: विधायक ने आरोपियों और संबंधित मौलवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
✅ मुस्लिम संगठनों पर आरोप: यदि किसी मुस्लिम संगठन ने आरोपियों की मदद की है तो उसे सामने लाने की मांग।
लव जिहाद भोपाल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari