बीजेपी विधायक टी राजा ने भोजशाला में की आरती, बोले- अयोध्या के बाद दूसरी बड़ी जीत

Sandeep Kumar | Jun 01, 2026, 19:43 IST
Share
bjp mla t raja
bjp mla t raja

तेलंगाना से बीजेपी के विधायक टी राजा सिंह धार भोजशाला पहुंचे, मां वाग्देवी की आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लंदन से प्रतिमा लाने की मांग की है।

News in Short

  • टी राजा सिंह का धार भोजशाला में भव्य स्वागत हुआ।
  • राजा ने मां वाग्देवी के दर्शन और महाआरती में भाग लिया।
  • भाषण में इतिहासिक स्थलों पर अवैध कब्जों का जिक्र किया।
  • पूर्व मुख्यमंत्रियों की आलोचना और मोदी-मोहन यादव की तारीफ की।
  • लंदन स्थित मां वाग्देवी की प्रतिमा जल्द लौटाने की अपील की।

News in Detail

तेलंगाना के फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला पहुंचे। उनका स्वागत हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ किया। उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने विवादित बयान देकर मीडिया का ध्यान खींचा।

लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा

टी राजा सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की कि वे केंद्र सरकार से मां वाग्देवी की लंदन (ब्रिटिश म्यूजियम) प्रतिमा जल्दी भारत लौटवाएं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह हिंदुओं को सौंपे जाने के बाद भोजशाला पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

अयोध्या के बाद दूसरी बड़ी विजय

टी राजा सिंह ने धार की भोजशाला को अयोध्या के बाद हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय बताया। उन्होंने कहा कि अभी काशी और मथुरा में भी भगवा झंडा लहराएगा। उन्होंने हिंदुओं को संयम बनाए रखने और देशभर के मठ-मंदिरों पर अवैध कब्जे हटाने की अपील की।

धार भोजशाला में टी राजा का आगमन

टी राजा सिंह जब धार पहुंचे तो हिंदू संगठनों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में ढोल-ताशों और आतिशबाजी का विशेष इंतजाम किया गया। इसके बाद नेता सीधे भोजशाला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने मां वाग्देवी के दर्शन किए और महाआरती में शामिल हुए।

पहले दर्द, अब बदल गई तस्वीर

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए टी राजा सिंह ने कहा कि पहले भोजशाला मंदिर से लौटते समय उन्हें दर्द होता था। हिंदुओं के प्रवेश पर रोक देखकर मन दुखी होता था। अब मंदिर के बाहर की स्थिति बदल चुकी है और हिंदू भक्त आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं।

विवादित स्थलों पर निशाना

टी राजा सिंह ने भाषण में इतिहासिक स्थलों पर अवैध कब्जों का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि पुराने मंदिरों को खंडित कर ‘लैंड जिहाद’ किया गया। वहां दरगाह और मस्जिदें बनाई गई। उनके अनुसार भविष्य में भगवा झंडा हर अवैध कब्जे वाले स्थल पर लहराया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्रियों पर टिप्पणी

टी राजा सिंह ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों को नपुंसक करार दिया। उनका कहना था कि केवल ये दो ही नेता मंदिर दर्शन के लिए आए थे।

ये भी पढ़ें...

धर्म सभा कैंसिल होने पर भड़के टी राजा सिंह, बोले- जून के अंत तक भोपाल आऊंगा

हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार भोजशाला पहुंचे सीएम मोहन यादव

फैसले के बाद पहली बार भोजशाला जाएंगे सीएम मोहन यादव, मां वाग्देवी के करेंगे दर्शन

भोजशाला में आज नहीं होगी नमाज, फैसले के बाद पहला शुक्रवार, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • तेलंगाना
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
  • टी राजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई