BJP सांसद बंटी साहू ने मंडल अध्यक्षों से धुलवाए पैर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

Sourabh Bhatnagar | Jun 10, 2025, 10:19 IST
Share
bjp-mp-banti-sahu-video-footage-par-political-debate
bjp-mp-banti-sahu-video-footage-par-political-debate

छिंदवाड़ा में भाजपा सांसद बंटी साहू के पैर पखारे जाने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस ने इसे भाजपा की "भक्ति राजनीति" बताया, जबकि भाजपा ने इसे सम्मान की परंपरा कहा।

हाल ही में छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस वीडियो में सांसद साहू कुर्सी पर बैठे हुए हैं और कुछ कार्यकर्ता- भाजपा मंडल अध्यक्ष उनके पैर पखारते (धोते) हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कमलनाथ के मीडिया सलाहकार और कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो सामने आने पर मचा बवाल

पीयूष बबेले ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जनता से अपने पांव पखारने का काम करा रहे हैं। भाजपा में अब जनसेवक नहीं जनता को ग़ुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है।" इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए सवाल उठाया कि "यह कौन से संस्कार हैं जो भाजपा वाले दिखा रहे हैं?" वहीं अन्य कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह वीडियो भाजपा के नेता जनता को अपमानित करने का एक उदाहरण है।
खबर यह भी...मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का फैसला जल्द, 16 जून के बाद हो सकते हैं चुनाव

कब और कहां का है यह वीडियो?

यह वायरल वीडियो 3 जून का बताया जा रहा है, जब सांसद साहू छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में 54 किमी की पदयात्रा पर थे। यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा नवेगांव के तालखमरा गांव में पहुंची थी, और उसी समय भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने अपने साथियों के साथ सांसद के पैर पखारे।

बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने दी सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने सफाई दी। उन्होंने कहा, "यह देश में पहली बार है जब कोई सांसद इतना लंबा पदयात्रा करके जनता के बीच पहुंचा है। मैंने उनके सम्मान में यह कदम उठाया। सांसद साहू ने मुझसे पैर पखारने से मना किया था, लेकिन यह हमारे इलाके की परंपरा है।" उनका कहना था कि कांग्रेस अब अपने मुद्दों से विमुख हो चुकी है और ऐसे वीडियो के जरिए राजनीति कर रही है।

खबर यह भी...कांग्रेस नेत्री नूरी खान का विवादित बयान- ईद नहीं, होली पर कटते हैं ज्यादा जानवर

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रतिक्रिया का तांता लग गया। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे भाजपा की भक्ति राजनीति का उदाहरण बताया, जबकि बीजेपी समर्थकों ने इसे कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता का सम्मान करने का तरीका करार दिया। वीडियो पर प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ा दी है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

CONGRESS | मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले | विवेक बंटी साहू कौन हैं | vivek banti sahu | MP News छिंदवाड़ा न्यूज

Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • CONGRESS
  • BJP
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पीयूष बबेले
  • मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले
  • विवेक बंटी साहू कौन हैं
  • बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू
  • vivek banti sahu
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज