एमपी बीजेपी के नए कोर ग्रुप का ऐलान जल्द, टीम में सीएम समेत ये बड़े नेता शामिल

Amresh Kushwaha | Apr 12, 2026, 10:10 IST
Share
bjp mp core group narottam shivraj scindia first meeting
bjp mp core group narottam shivraj scindia first meeting

मध्यप्रदेश भाजपा का नया कोर ग्रुप तैयार हो गया है। इसमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा समेत 15 नेता शामिल हैं। पहली बैठक 14 अप्रैल को भोपाल में होगी।

News In Short

  • मध्यप्रदेश भाजपा ने नया कोर ग्रुप बना लिया है।
  • इसमें 15 नेता शामिल हैं, पहली बैठक 14 अप्रैल को होगी।
  • बैठक में यूसीसी, महिला आरक्षण और परिसीमन पर बात होगी।
  • जिलों की बैठकों का रिपोर्ट कार्ड भी इस बैठक में पेश होगा।

News In Detail

भाजपा का नया कोर ग्रुप तैयार

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी का नया कोर ग्रुप तैयार हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी इस ग्रुप में हैं।

सीनियर मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह के नाम हैं। पूर्व अध्यक्ष के रूप में वीडी शर्मा को भी इसमें जगह दी गई है। आज यानी रविवार, 12 अप्रैल को कोर टीम की आधिकारिक घोषणा भी संभावित है।

पूर्व मंत्री नरोत्तम की हुई वापसी

सबसे अहम बात यह है कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी नए कोर ग्रुप में शामिल किया गया है। पिछली (शिवराज) सरकार में नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री रहे थे। नई टीम में उनकी वापसी को पार्टी के अंदर बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया का नाम भी इस 15 सदस्यीय नए कोर ग्रुप में है।

पिछली कमेटी के करीब 70 फीसदी सदस्यों को नई टीम में भी रखा गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री चूंकि कोई नहीं है, इसलिए इस ग्रुप में वे शामिल नहीं हैं। सीनियर मंत्री और उपमुख्यमंत्री जो पिछली टीम में थे, वे इस बार भी बने हुए हैं।

14 अप्रैल को पहली बैठक

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सभी नेताओं को फोन पर सूचना दे दी है। बताया गया है कि यह पहली बैठक है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी से भोपाल पहुंचें। बैठक सीएम हाउस में शाम 7 बजे होगी।

पहली बैठक का एजेंडा लगभग तय हो गया है। इसमें आपसी सामान्य बातचीत के अलावा केंद्रीय नेतृत्व से मिले तीन बड़े कार्यक्रमों पर बात होगी।

बैठक में इन तीन मुद्दों पर होगी चर्चा

पहला मुद्दा समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (Uniform Civil Code) है। दूसरा अहम विषय 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल है। तीसरा विषय आने वाले महीनों में संभावित विधानसभा परिसीमन का है। इन तीनों पर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी।

इसके अलावा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चलाया जाना है। कोर ग्रुप इस पर भी मंथन करेगा। सहकारिता के क्षेत्र में नियुक्तियों और चुनाव का मसला भी सामने रखा जाएगा।

जिलों का रिपोर्ट कार्ड भी आएगा

भाजपा के नए कोर ग्रुप की इस पहली बैठक में जिलों की इकाइयों के कामकाज का रिव्यू होगा। जिलों की बैठकों का रिपोर्ट कार्ड मुख्य मुद्दा रहेगा। अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

यह भी मांग उठ सकती है कि जिला कोर ग्रुप की बैठक किसी नेता के घर के बजाय पार्टी कार्यालय में ही हो। सांसदों और विधायकों के साथ तालमेल की कमी और कलेक्टरों के खिलाफ मिली प्रशासनिक शिकायतों पर भी प्रदेश कोर कमेटी गंभीरता से चर्चा कर रणनीति तैयार करेगी।

भटोल बने सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक

इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की है। संगठन कसावट के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में कई नियुक्तियां की गई हैं। किसान सिंह भटोल को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। भटोल पूर्व में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसे सरकार ने परिसमापन में डाल दिया था।

कर्नल ईशान राव को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का और कपिल यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। संदीप रजक को निःशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी बीजेपी में बड़े बदलाव: महिला और युवा मोर्चा को मिले नए अध्यक्ष

एमपी बीजेपी ने महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की

एमपी बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

एमपी बीजेपी का नया नियम: कार्यकर्ता सीधे अब मंत्री से नहीं मिल सकते, सांसद-विधायक का पत्र जरूरी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Uniform Civil Code
  • राजेंद्र शुक्ला
  • पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • भाजपा
  • हेमंत खंडेलवाल
  • मध्यप्रदेश भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज